हिलसा कॉलेज में छात्र नेताओं ने कम फीस एडमिशन मांगा:मुख्य गेट पारदर्शी करने और एससी-एसटी छात्राओं को रियायत देने की भी मांग

हिलसा कॉलेज में छात्र नेताओं ने कम फीस एडमिशन मांगा:मुख्य गेट पारदर्शी करने और एससी-एसटी छात्राओं को रियायत देने की भी मांग

एस.यू. कॉलेज, हिलसा के सेमिनार हॉल में महीने के आखिरी मंगलवार को एक सहयोग शिविर लगाया गया। इस शिविर में छात्र हित, एडमिशन फीस और पर्यावरण प्रबंधन पर विस्तार से बात हुई। पाटलिपुत्र यूनिवर्सिटी प्रभाग के पूर्वी भाग के जिलाध्यक्ष आशीष पटेल, रिशु पटेल, नीतीश कुमार, अमन, अमित, संजय और ऋतुराज ने अपनी मांगें रखीं। उन्होंने कॉलेज के मुख्य गेट को पारदर्शी बनाने और छात्रों, एससी-एसटी वर्ग के लोगों और छात्राओं को कम फीस पर एडमिशन देने की जोरदार मांग की। मीडिया प्रभारी डॉ. राजीव कुमार नयन ने बारिश के पानी के प्रबंधन और कॉलेज परिसर में सोख्ता बनाने की जरूरत पर जोर दिया। इसी दौरान डॉ. नयन और छात्र संघ के आशीष पटेल के बीच कुछ मुद्दों पर तीखी बहस भी हुई। प्राचार्य डॉ. शिवचंद्र सिंह, प्रो. अरविंद कुमार और डॉ. पिंकी कुमारी ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। बहस का मुख्य मुद्दा कम फीस पर एडमिशन को लेकर था। डॉ. नयन ने कहा कि कॉलेज को ठीक से चलाने के लिए कुछ फीस लेना जरूरी है। उन्होंने बताया कि कम फीस के कारण छात्राएं महिला कॉलेज में एडमिशन न लेकर यहां आ रही हैं। जबकि बिहार सरकार से घाटे की भरपाई के लिए कोई पैसा नहीं मिलता है। प्राचार्य डॉ. शिवचंद्र सिंह ने जानकारी दी कि यहां सभी बच्चों को हजारों वॉलेंटियरशिप सर्टिफिकेट मुफ्त में दिए गए हैं। पीने का पानी साफ नहीं है, जिसके लिए कई वाटर प्यूरीफायर लगाने की योजना है। उन्होंने यह भी कहा कि फंड की कमी है और अगर चाय-पानी पर भी फीस नहीं ली गई तो मुश्किल हो जाएगी। सहयोग शिविर में नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी रविशंकर प्रसाद ने जैविक खाद बनाने और गीले कचरे के निपटान पर अपने विचार रखे। इस मौके पर डॉ. अश्विनी कुमार झा, डॉ. पंकज कुमार, डॉ. संदीपा इंद्रा, डॉ. शिवप्रसाद ठाकुर, लेखाध्यक्ष रोनित रॉय, सुधांशु, मुनील पटेल, राजा, प्रशांत, शिशुपाल, उपसचिव प्रदीप कुमार, गुड्डू, बिपिन टी शॉप के मालिक बिपिन कुमार, उपाध्यक्ष जलेन्द्र कुमार, शिक्षाविद कुमार पवन, मधुसूदन कुमार, गार्ड राजेश यादव और यशपाल प्रसाद समेत कई गणमान्य लोग मौजूद थे। एस.यू. कॉलेज, हिलसा के सेमिनार हॉल में महीने के आखिरी मंगलवार को एक सहयोग शिविर लगाया गया। इस शिविर में छात्र हित, एडमिशन फीस और पर्यावरण प्रबंधन पर विस्तार से बात हुई। पाटलिपुत्र यूनिवर्सिटी प्रभाग के पूर्वी भाग के जिलाध्यक्ष आशीष पटेल, रिशु पटेल, नीतीश कुमार, अमन, अमित, संजय और ऋतुराज ने अपनी मांगें रखीं। उन्होंने कॉलेज के मुख्य गेट को पारदर्शी बनाने और छात्रों, एससी-एसटी वर्ग के लोगों और छात्राओं को कम फीस पर एडमिशन देने की जोरदार मांग की। मीडिया प्रभारी डॉ. राजीव कुमार नयन ने बारिश के पानी के प्रबंधन और कॉलेज परिसर में सोख्ता बनाने की जरूरत पर जोर दिया। इसी दौरान डॉ. नयन और छात्र संघ के आशीष पटेल के बीच कुछ मुद्दों पर तीखी बहस भी हुई। प्राचार्य डॉ. शिवचंद्र सिंह, प्रो. अरविंद कुमार और डॉ. पिंकी कुमारी ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। बहस का मुख्य मुद्दा कम फीस पर एडमिशन को लेकर था। डॉ. नयन ने कहा कि कॉलेज को ठीक से चलाने के लिए कुछ फीस लेना जरूरी है। उन्होंने बताया कि कम फीस के कारण छात्राएं महिला कॉलेज में एडमिशन न लेकर यहां आ रही हैं। जबकि बिहार सरकार से घाटे की भरपाई के लिए कोई पैसा नहीं मिलता है। प्राचार्य डॉ. शिवचंद्र सिंह ने जानकारी दी कि यहां सभी बच्चों को हजारों वॉलेंटियरशिप सर्टिफिकेट मुफ्त में दिए गए हैं। पीने का पानी साफ नहीं है, जिसके लिए कई वाटर प्यूरीफायर लगाने की योजना है। उन्होंने यह भी कहा कि फंड की कमी है और अगर चाय-पानी पर भी फीस नहीं ली गई तो मुश्किल हो जाएगी। सहयोग शिविर में नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी रविशंकर प्रसाद ने जैविक खाद बनाने और गीले कचरे के निपटान पर अपने विचार रखे। इस मौके पर डॉ. अश्विनी कुमार झा, डॉ. पंकज कुमार, डॉ. संदीपा इंद्रा, डॉ. शिवप्रसाद ठाकुर, लेखाध्यक्ष रोनित रॉय, सुधांशु, मुनील पटेल, राजा, प्रशांत, शिशुपाल, उपसचिव प्रदीप कुमार, गुड्डू, बिपिन टी शॉप के मालिक बिपिन कुमार, उपाध्यक्ष जलेन्द्र कुमार, शिक्षाविद कुमार पवन, मधुसूदन कुमार, गार्ड राजेश यादव और यशपाल प्रसाद समेत कई गणमान्य लोग मौजूद थे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *