10वीं की छात्रा का प्राइवेट-पार्ट छुआ, 10 लोगों ने घसीटा:स्कूटी से घूमने गई थी, रास्ते में रोककर वारदात, VIDEO वायरल होने पर पुलिस की छानबीन शुरू

10वीं की छात्रा का प्राइवेट-पार्ट छुआ, 10 लोगों ने घसीटा:स्कूटी से घूमने गई थी, रास्ते में रोककर वारदात, VIDEO वायरल होने पर पुलिस की छानबीन शुरू

जमुई में सोशल मीडिया पर दो वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई है। वीडियो में स्कूटी से जा रहे एक लड़के और लड़की को कुछ युवक सड़क पर रोकते दिख रहे हैं। उनके साथ अभद्र व्यवहार और कथित तौर पर प्रताड़ित किया जा रहा है। वीडियो जमुई का बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, घटना शनिवार शाम की है। दोनों नाबालिग 10वीं कक्षा के छात्र-छात्रा हैं और जमुई शहर के रहने वाले हैं। शनिवार को कोचिंग के बाद दोनों स्कूटी से मड़वा पहाड़ घूमने गए थे। लौटते समय कुछ युवकों ने उन्हें सड़क पर रोक लिया। इस दौरान उनके साथ कथित तौर पर अभद्र व्यवहार किया गया। इसी दौरान किसी ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया। पुलिस के मुताबिक, घटना जमुई जिले के जमुई सदर थाना क्षेत्र में 19 सितंबर की शाम की है। घटना के संबंध में पुलिस को कोई शिकायत नहीं मिली थी। हालांकि, सोशल मीडिया पर उपलब्ध सामग्री के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की। जांच के दौरान पीड़ितों की पहचान की गई और पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। दोषियों की पहचान कर ली गई है और उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। पढ़िए, वायरल वीडियो में क्या-क्या दिख रहा.. पहले वीडियो में लड़की को रोककर नाम और घर पूछा
पहले वीडियो में कुछ युवक सड़क पर लड़की को रोकते हैं। वे उसके शरीर को टच करते हुए उससे पूछते हैं- कहां घर है, नाम क्या है? लड़की उनके सवालों का जवाब देती है। इसी दौरान लड़की के साथ आए लड़के को कुछ युवक उससे अलग कर देते हैं। लड़का वहां से अलग दिखाई देता है, जबकि युवक लड़की को घेरे रहते हैं। इसके बाद कुछ युवक लड़की के प्राइवेट पार्ट के साथ छेड़खानी करते हैं और उसे सड़क पर घसीटते हैं। लड़की को काफी देर तक इसी तरह घसीटा जाता है। इस दौरान कुछ युवक उसे बचाने के लिए आगे आते हैं और लड़की को उनसे छुड़ाते हैं। लेकिन थोड़ी देर बाद कुछ दूसरे युवक फिर लड़की को पकड़ लेते हैं। इसके बाद दोबारा उसके साथ छेड़खानी और घसीटने का सिलसिला शुरू हो जाता है। वीडियो में बार-बार कुछ युवक लड़की को पकड़ते और कुछ उसे छुड़ाने की कोशिश करते दिखाई देते हैं। यह पूरा घटनाक्रम करीब 20 मिनट तक चलने की बात सामने आ रही है। हालांकि इससे जुड़े जुड़े दो वीडियो करीब 1 मिनट 2 सेकंड का और दूसरा करीब 35 सेकंड का है। दूसरे वीडियो में बैग के बारे में पूछते रहे
इसके बाद दूसरा वीडियो सामने आता है। इसमें कुछ युवक लड़की को फिर रोककर उससे सवाल करते दिखाई देते हैं। वे उससे पूछते हैं- बैग में क्या है? सवाल पूछने के दौरान भी युवक लड़की को गलत तरीके से टच करते रहते हैं। लड़की उनसे बार-बार छोड़ने की गुहार लगाती है। वह कहती है- “बैग में कॉपी-किताब है, प्लीज भैया, हम लोग बच्चे हैं, छोड़ दीजिए।” इसके बाद कुछ युवक लड़की को जाने के लिए रास्ता देते हैं। वीडियो में लड़की वहां से निकलती दिखाई देती है। दोनों वीडियो में लड़की और उसके साथ मौजूद लड़के को अलग-अलग समय पर युवकों के बीच घिरा हुआ देखा जा सकता है। पुलिस वीडियो की भी कर रही जांच वीडियो सामने आने के बाद जमुई पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया और छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगा रही है कि वायरल वीडियो वास्तव में जमुई जिले का है या नहीं। इसके साथ ही वीडियो में दिख रहे युवकों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। पुलिस नाबालिग छात्र-छात्रा और उनके परिवार से जुड़ी जानकारी भी जुटा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही वायरल वीडियो और घटना से जुड़े दावों की पूरी सच्चाई सामने आ पाएगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जमुई में सोशल मीडिया पर दो वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई है। वीडियो में स्कूटी से जा रहे एक लड़के और लड़की को कुछ युवक सड़क पर रोकते दिख रहे हैं। उनके साथ अभद्र व्यवहार और कथित तौर पर प्रताड़ित किया जा रहा है। वीडियो जमुई का बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, घटना शनिवार शाम की है। दोनों नाबालिग 10वीं कक्षा के छात्र-छात्रा हैं और जमुई शहर के रहने वाले हैं। शनिवार को कोचिंग के बाद दोनों स्कूटी से मड़वा पहाड़ घूमने गए थे। लौटते समय कुछ युवकों ने उन्हें सड़क पर रोक लिया। इस दौरान उनके साथ कथित तौर पर अभद्र व्यवहार किया गया। इसी दौरान किसी ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया। पुलिस के मुताबिक, घटना जमुई जिले के जमुई सदर थाना क्षेत्र में 19 सितंबर की शाम की है। घटना के संबंध में पुलिस को कोई शिकायत नहीं मिली थी। हालांकि, सोशल मीडिया पर उपलब्ध सामग्री के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की। जांच के दौरान पीड़ितों की पहचान की गई और पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। दोषियों की पहचान कर ली गई है और उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। पढ़िए, वायरल वीडियो में क्या-क्या दिख रहा.. पहले वीडियो में लड़की को रोककर नाम और घर पूछा
पहले वीडियो में कुछ युवक सड़क पर लड़की को रोकते हैं। वे उसके शरीर को टच करते हुए उससे पूछते हैं- कहां घर है, नाम क्या है? लड़की उनके सवालों का जवाब देती है। इसी दौरान लड़की के साथ आए लड़के को कुछ युवक उससे अलग कर देते हैं। लड़का वहां से अलग दिखाई देता है, जबकि युवक लड़की को घेरे रहते हैं। इसके बाद कुछ युवक लड़की के प्राइवेट पार्ट के साथ छेड़खानी करते हैं और उसे सड़क पर घसीटते हैं। लड़की को काफी देर तक इसी तरह घसीटा जाता है। इस दौरान कुछ युवक उसे बचाने के लिए आगे आते हैं और लड़की को उनसे छुड़ाते हैं। लेकिन थोड़ी देर बाद कुछ दूसरे युवक फिर लड़की को पकड़ लेते हैं। इसके बाद दोबारा उसके साथ छेड़खानी और घसीटने का सिलसिला शुरू हो जाता है। वीडियो में बार-बार कुछ युवक लड़की को पकड़ते और कुछ उसे छुड़ाने की कोशिश करते दिखाई देते हैं। यह पूरा घटनाक्रम करीब 20 मिनट तक चलने की बात सामने आ रही है। हालांकि इससे जुड़े जुड़े दो वीडियो करीब 1 मिनट 2 सेकंड का और दूसरा करीब 35 सेकंड का है। दूसरे वीडियो में बैग के बारे में पूछते रहे
इसके बाद दूसरा वीडियो सामने आता है। इसमें कुछ युवक लड़की को फिर रोककर उससे सवाल करते दिखाई देते हैं। वे उससे पूछते हैं- बैग में क्या है? सवाल पूछने के दौरान भी युवक लड़की को गलत तरीके से टच करते रहते हैं। लड़की उनसे बार-बार छोड़ने की गुहार लगाती है। वह कहती है- “बैग में कॉपी-किताब है, प्लीज भैया, हम लोग बच्चे हैं, छोड़ दीजिए।” इसके बाद कुछ युवक लड़की को जाने के लिए रास्ता देते हैं। वीडियो में लड़की वहां से निकलती दिखाई देती है। दोनों वीडियो में लड़की और उसके साथ मौजूद लड़के को अलग-अलग समय पर युवकों के बीच घिरा हुआ देखा जा सकता है। पुलिस वीडियो की भी कर रही जांच वीडियो सामने आने के बाद जमुई पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया और छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगा रही है कि वायरल वीडियो वास्तव में जमुई जिले का है या नहीं। इसके साथ ही वीडियो में दिख रहे युवकों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। पुलिस नाबालिग छात्र-छात्रा और उनके परिवार से जुड़ी जानकारी भी जुटा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही वायरल वीडियो और घटना से जुड़े दावों की पूरी सच्चाई सामने आ पाएगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *