थार की टक्कर से डेयरी संचालक की मौत: VIDEO:तेज स्पीड में पीछे से मारी टक्कर; चीलगाड़ी रेस्टोरेंट के पास हादसा

थार की टक्कर से डेयरी संचालक की मौत: VIDEO:तेज स्पीड में पीछे से मारी टक्कर; चीलगाड़ी रेस्टोरेंट के पास हादसा

जयपुर में ओवर स्पीड थार की टक्कर से डेयरी संचालक की मौत हो गई। वह घर से स्कूटी लेकर काम पर जाने के लिए निकले थे। ओवर स्पीड थार चालक पीछे से स्कूटी को टक्कर मारकर फरार हो गया। घटना स्थल पर लगे CCTV फुटेज में एक्सीडेंट कैद मिला। सांगानेर थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने रविवार शाम मामला दर्ज कर अज्ञात थार जीप के ड्राइवर की तलाश शुरू कर दी है। पीछे से स्कूटी को मारी टक्कर पुलिस ने बताया- हादसे में सांगानेर के बुद्धसिंहपुरा निवासी नवल शर्मा (57) की मौत हो गई। वह शनिवार सुबह करीब 6 बजे स्कूटी से अपनी दूध डेयरी पर काम के लिए निकले थे। चीलगाड़ी रेस्टोरेंट के कुछ दूरी पर स्थित हनुमान मंदिर के पास से जा रहे थे। इस दौरान पीछे से आई ओवर स्पीड थार ने स्कूटी को टक्कर मार दी। CCTV में नजर आई ब्लैक थार हादसे के बाद थार चालक फरार हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस घायल को हॉस्पिटल लेकर गई। इलाज के दौरान घायल ने दम तोड़ दिया। घटना स्थल पर लगे CCTV फुटेज में ब्लैक कलर की थार पीछे से स्कूटी को टक्कर मारते नजर आ रही है। पुलिस फुटेज के आधार पर थार और उसके ड्राइवर की तलाश कर रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *