दरभंगा जंक्शन को विश्वस्तरीय स्टेशन के रूप में विकसित करने के लिए अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत चल रहे पुनर्विकास कार्यों में 1 दिसंबर के बाद तेजी आने की उम्मीद है। छठ पर्व के दौरान यात्रियों की संभावित भीड़ को देखते हुए फिलहाल निर्माण कार्य इस तरह कराए जाएंगे, जिससे यात्रियों के आवागमन में परेशानी नहीं हो। गुरुवार को दरभंगा जंक्शन का निरीक्षण करने पहुंचे पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक डिंपी गर्ग ने यह जानकारी दी। उन्होंने स्टेशन परिसर, प्लेटफॉर्म और यात्री सुविधाओं का जायजा लेते हुए निर्माण कार्यों में मिली खामियों को दूर करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया। दरभंगा के सांसद और रेलवे की स्थायी समिति के सदस्य डॉ. गोपाल जी ठाकुर और महाप्रबंधक डिंपी गर्ग ने 15 अक्टूबर को स्टेशन के पुनर्विकास कार्यों और यात्री सुविधाओं की समीक्षा की। निरीक्षण यान से दरभंगा पहुंचे महाप्रबंधक ने समस्तीपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक ज्योति प्रकाश मिश्र के साथ स्टेशन परिसर, सर्कुलेटिंग एरिया और प्लेटफॉर्म का निरीक्षण किया। इस दौरान अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत चल रहे निर्माण कार्यों की प्रगति, गुणवत्ता और निर्धारित मानकों की समीक्षा की गई। उन्होंने शिशो जंक्शन का भी जायजा लिया। खामियां दूर कर समय पर पूरा करें निर्माण कार्य
निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक ने अधिकारियों को निर्माण कार्यों में सामने आई कमियों को दूर करने और गुणवत्ता के निर्धारित मानकों का पालन करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि स्टेशन के पुनर्विकास के साथ यात्रियों को आधुनिक, सुरक्षित और सुविधाजनक सेवाएं उपलब्ध कराना रेलवे की प्राथमिकता है। इसके लिए निर्माण कार्यों की नियमित निगरानी और समयबद्ध तरीके से परियोजनाओं को पूरा करना जरूरी है। महाप्रबंधक ने कहा कि निरीक्षण का उद्देश्य पुनर्विकास कार्यों की वास्तविक स्थिति का जायजा लेना और संबंधित अधिकारियों के साथ विभिन्न बिंदुओं पर समीक्षा करना था। छठ पर्व के दौरान यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखकर निर्माण कार्य कराए जाएंगे। उन्होंने उम्मीद जताई कि 1 दिसंबर के बाद पुनर्विकास कार्यों में तेजी आएगी।
नई रेल परियोजनाओं और सुविधाओं के विस्तार पर चर्चा निरीक्षण के बाद सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर और रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों के बीच समीक्षा बैठक हुई। इसमें दरभंगा जंक्शन को विश्वस्तरीय स्वरूप देने के साथ संसदीय क्षेत्र के प्रमुख स्टेशनों के आधुनिकीकरण, नए प्लेटफॉर्म के निर्माण, वाशिंग पिट के विस्तार और यात्री सुविधाओं में सुधार से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई। सांसद ने दरभंगा और आसपास के क्षेत्रों में नई ट्रेनों के परिचालन, प्रमुख एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव, नई रेल लाइनों के निर्माण, दरभंगा बाइपास रेल लाइन और रेल लाइनों के दोहरीकरण और विद्युतीकरण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। मिथिला को बेहतर रेल कनेक्टिविटी देना प्राथमिकता
सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने कहा कि दरभंगा सहित संपूर्ण मिथिला को आधुनिक, सुगम और विश्वस्तरीय रेल कनेक्टिविटी उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। रेल परियोजनाओं के समय पर पूरा होने और यात्री सुविधाओं के विस्तार से क्षेत्र के लोगों को बेहतर रेल सेवाओं का लाभ मिलेगा।
निरीक्षण के दौरान आरपीएफ पोस्ट कमांडर पुखराज मीणा, जीआरपी थानाध्यक्ष किंग कुंदन, स्टेशन अधीक्षक सहित रेलवे मुख्यालय और समस्तीपुर मंडल के कई अधिकारी मौजूद थे। दरभंगा जंक्शन को विश्वस्तरीय स्टेशन के रूप में विकसित करने के लिए अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत चल रहे पुनर्विकास कार्यों में 1 दिसंबर के बाद तेजी आने की उम्मीद है। छठ पर्व के दौरान यात्रियों की संभावित भीड़ को देखते हुए फिलहाल निर्माण कार्य इस तरह कराए जाएंगे, जिससे यात्रियों के आवागमन में परेशानी नहीं हो। गुरुवार को दरभंगा जंक्शन का निरीक्षण करने पहुंचे पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक डिंपी गर्ग ने यह जानकारी दी। उन्होंने स्टेशन परिसर, प्लेटफॉर्म और यात्री सुविधाओं का जायजा लेते हुए निर्माण कार्यों में मिली खामियों को दूर करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया। दरभंगा के सांसद और रेलवे की स्थायी समिति के सदस्य डॉ. गोपाल जी ठाकुर और महाप्रबंधक डिंपी गर्ग ने 15 अक्टूबर को स्टेशन के पुनर्विकास कार्यों और यात्री सुविधाओं की समीक्षा की। निरीक्षण यान से दरभंगा पहुंचे महाप्रबंधक ने समस्तीपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक ज्योति प्रकाश मिश्र के साथ स्टेशन परिसर, सर्कुलेटिंग एरिया और प्लेटफॉर्म का निरीक्षण किया। इस दौरान अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत चल रहे निर्माण कार्यों की प्रगति, गुणवत्ता और निर्धारित मानकों की समीक्षा की गई। उन्होंने शिशो जंक्शन का भी जायजा लिया। खामियां दूर कर समय पर पूरा करें निर्माण कार्य
निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक ने अधिकारियों को निर्माण कार्यों में सामने आई कमियों को दूर करने और गुणवत्ता के निर्धारित मानकों का पालन करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि स्टेशन के पुनर्विकास के साथ यात्रियों को आधुनिक, सुरक्षित और सुविधाजनक सेवाएं उपलब्ध कराना रेलवे की प्राथमिकता है। इसके लिए निर्माण कार्यों की नियमित निगरानी और समयबद्ध तरीके से परियोजनाओं को पूरा करना जरूरी है। महाप्रबंधक ने कहा कि निरीक्षण का उद्देश्य पुनर्विकास कार्यों की वास्तविक स्थिति का जायजा लेना और संबंधित अधिकारियों के साथ विभिन्न बिंदुओं पर समीक्षा करना था। छठ पर्व के दौरान यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखकर निर्माण कार्य कराए जाएंगे। उन्होंने उम्मीद जताई कि 1 दिसंबर के बाद पुनर्विकास कार्यों में तेजी आएगी।
नई रेल परियोजनाओं और सुविधाओं के विस्तार पर चर्चा निरीक्षण के बाद सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर और रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों के बीच समीक्षा बैठक हुई। इसमें दरभंगा जंक्शन को विश्वस्तरीय स्वरूप देने के साथ संसदीय क्षेत्र के प्रमुख स्टेशनों के आधुनिकीकरण, नए प्लेटफॉर्म के निर्माण, वाशिंग पिट के विस्तार और यात्री सुविधाओं में सुधार से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई। सांसद ने दरभंगा और आसपास के क्षेत्रों में नई ट्रेनों के परिचालन, प्रमुख एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव, नई रेल लाइनों के निर्माण, दरभंगा बाइपास रेल लाइन और रेल लाइनों के दोहरीकरण और विद्युतीकरण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। मिथिला को बेहतर रेल कनेक्टिविटी देना प्राथमिकता
सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने कहा कि दरभंगा सहित संपूर्ण मिथिला को आधुनिक, सुगम और विश्वस्तरीय रेल कनेक्टिविटी उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। रेल परियोजनाओं के समय पर पूरा होने और यात्री सुविधाओं के विस्तार से क्षेत्र के लोगों को बेहतर रेल सेवाओं का लाभ मिलेगा।
निरीक्षण के दौरान आरपीएफ पोस्ट कमांडर पुखराज मीणा, जीआरपी थानाध्यक्ष किंग कुंदन, स्टेशन अधीक्षक सहित रेलवे मुख्यालय और समस्तीपुर मंडल के कई अधिकारी मौजूद थे।