होद की खुदाई के दौरान मिट्टी की दीवार ढही:4 मजदूर मलबे में दबे, 2 की हालत गंभीर; डीडवाना रेफर

होद की खुदाई के दौरान मिट्टी की दीवार ढही:4 मजदूर मलबे में दबे, 2 की हालत गंभीर; डीडवाना रेफर

डीडवाना के बावड़ी गांव में एक हादसा हो गया। यहां होद की खुदाई के दौरान अचानक मिट्टी की दीवार ढह गई। इस हादसे में काम कर रहे चार मजदूर मलबे के नीचे दब गए। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्होंने जल्दी से मलबे में दबे चारों मजदूरों को बाहर निकाला। सभी घायलों को तुरंत मौलासर के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनका प्राथमिक इलाज किया। जांच के बाद दो मजदूरों की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें डीडवाना रेफर कर दिया। 108 एम्बुलेंस से दोनों घायलों को डीडवाना के सरकारी बांगड़ अस्पताल लाया गया। वहां डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है। गंभीर रूप से घायल मजदूरों की पहचान रामदयाल पुत्र भंवरलाल (45 वर्ष) और सुनील पुत्र प्रभुराम (35 वर्ष) के तौर पर हुई है। पुलिस और प्रशासन इस घटना के बारे में जानकारी जुटा रहे हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *