होटल में पत्नी नहा रही थी, पति ने किया सुसाइड़:फंदे से उतार हॉस्पिटल में ले गए; इलाज के दौरान तोड़ा दम, आपसी कहासुनी हुई थी

होटल में पत्नी नहा रही थी, पति ने किया सुसाइड़:फंदे से उतार हॉस्पिटल में ले गए; इलाज के दौरान तोड़ा दम, आपसी कहासुनी हुई थी

सोनीपत में गीता भवन के नजदीक एंबिएंस होटल में शुक्रवार सुबह एक युवक ने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शुक्रवार को युवक अपनी पत्नी के साथ होटल में ठहरने आया था। दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। इसके बाद पत्नी बाथरूम में नहाने चली गई, इसी दौरान युवक ने फंदा लगा लिया। पत्नी ने उसे फंदे पर लटका देखा तो शोर मचाया और लोगों की मदद से नीचे उतारा। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सिविल लाइन थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं बाद में मौके पर एफएसएल टीम पहुंची और साक्ष्य जुटांए। सिविल लाइन थाना पुलिस मामले में जांच कर रही है। सुबह 9:30 बजे होटल में पहुंचे थे पति-पत्नी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पंचकूला के बरवाला निवासी नीतीश अपनी पत्नी चंचल के साथ शुक्रवार सुबह करीब 9:30 बजे गीता भवन के नजदीक स्थित एंबिएंस होटल में पहुंचे थे। दोनों ने होटल में कमरा नंबर 408 किराए पर लिया था। दोनों ने लव मैरिज की हुई थी। झगड़े के बाद बाथरूम में गई थी पत्नी जानकारी के मुताबिक, होटल के कमरे में पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इस दौरान उनकी तेज आवाजें आसपास के कमरों में ठहरे लोगों को भी सुनाई दीं। इसके बाद चंचल बाथरूम में नहाने चली गई। इसी दौरान नीतीश ने कमरे में फांसी का फंदा लगा लिया। बाहर निकली तो फंदे पर लटका मिला पति करीब आधे घंटे बाद जब चंचल बाथरूम से बाहर निकली तो उसने नीतीश को फंदे पर लटका देखा। यह देखकर वह चिल्लाने लगी और आसपास के लोगों से मदद मांगी। मौके पर पहुंचे लोगों ने नीतीश को नीचे उतारा। उस समय उसकी सांस चल रही थी, जिसके बाद उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। गंभीर हालत में निजी अस्पताल में कराया भर्ती नीतीश को पहले सरकारी अस्पताल ले जाया गया था। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे रोहतक रेफर किया गया, लेकिन परिजन उसे इलाज के लिए निजी अस्पताल ले गए। वहां उपचार के दौरान नीतीश ने दम तोड़ दिया। एफएसएल टीम ने जुटाए साक्ष्य घटना की सूचना मिलने के बाद एफएसएल टीम होटल के कमरे में पहुंची और मौके से साक्ष्य जुटाए। सिविल लाइन थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस घटना के पीछे के कारणों का पता लगाने में जुटी है।
थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में पुलिस जांच कर रही है और युवक नीतिश की इलाज के दौरान मौत हो गई। महिला से पूछताछ करने के बाद आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *