INDW vs PAKW: वूमेंस एशिया कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच 5 सितंबर को होने वाले मुकाबले से पहले हैंडशेक को लेकर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय टीम के कोच अमोल मजूमदार ने मैच से पहले सब कुछ साफ कर दिया है।
IND vs PAK Hand Shake Controversy: वूमेंस एशिया कप 2026 में रविवार को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भारतीय महिला टीम और थाइलैंड के बीच मुकाबला होने वाला है। हालांकि फैंस को टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच का इंतजार है। दोनों देशों के बीच मुकाबला 5 सितंबर को होना है। भारत और पाकिस्तान के बीच लंबे समय से आपसी रिश्ते ठीक नहीं हैं। अप्रैल 2025 में पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद क्रिकेट के मैदान पर भी दोनों देशों के बीच दूरियां साफ दिखी हैं। जिसके बाद भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों ने पाक खिलाड़ियों के हैंडशेक नहीं किया है। अब सवाल ये है कि क्या वूमेंस एशिया कप में दूरियां कम होंगी या नो हैंडशेक का सिलसिला जारी रहेगा।
हेड कोच ने हैंडशेक मामले पर दिया जवाब
पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले मैच के दौरान क्या भारतीय टीम पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ मिलाएगी? इस सवाल का जवाब थाइलैंड के साथ होने वाले मैच से पहले आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारतीय टीम के कोच अमोल मजूमदार ने दिया। उन्होंने कहा, “देखिए, हम मैदान पर सबसे अच्छा क्रिकेट खेलने की कोशिश करते हैं, और मैदान के बाहर की चीजों पर हम ध्यान नहीं देते। हम उस दिन सबसे अच्छा क्रिकेट खेलने की कोशिश करते हैं, और जब हम वह मैच खेलेंगे तो इस बारे में बात करेंगे। लेकिन अभी, थाइलैंड के खिलाफ मैच पर ध्यान दे रहे हैं।”
पहला मैच जीत चुकी है थाइलैंड
थाइलैंड ने टूर्नामेंट की शुरुआत जीत के साथ की है। अपने पहले मैच में थाइलैंड ने हांगकांग को 6 रन से हराया था। भारतीय टीम का टूर्नामेंट में यह पहला मैच है और निश्चित रूप से थाइलैंड के खिलाफ टीम सावधान रहेगी। थाइलैंड के खिलाफ मैच से जुड़े सवाल पर मजूमदार ने कहा, “हमें टूर्नामेंट की अच्छी शुरुआत पर फोकस करना होगा। हम आक्रामक क्रिकेट खेलते हुए बेहतर परिणाम हासिल करने का प्रयास करेंगे।”
भारतीय टीम का हाल में टी20 फॉर्मेट में प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। इस पर मजूमदार ने कहा, “हम फॉर्म पर ज्यादा ध्यान नहीं देते। आप पिछले छह महीनों में टी20 में हमारे प्रदर्शन पर बात कर रहे हैं। हम जानते हैं कि इस टीम में सुधार की बहुत गुंजाइश है। टीम में युवा खिलाड़ी हैं। हम अच्छा और आक्रामक क्रिकेट खेलने की कोशिश कर रहे हैं।”
Sports – Patrika | CMS





– By