‘हैवान’ में अक्षय कुमार- सैफ अली खान की कास्टिंग पर प्रियदर्शन ने किया खुलासा, बोले- नए स्टार्स बहुत इनसिक्योर है

‘हैवान’ में अक्षय कुमार- सैफ अली खान की कास्टिंग पर प्रियदर्शन ने किया खुलासा, बोले- नए स्टार्स बहुत इनसिक्योर है

Priyadarshan on why Akshay Kumar and Saif Ali Khan in Haiwaan: बॉलीवुड में ‘हेरा फेरी’, ‘गरम मसाला’ और ‘भूल भुलैया’ जैसी सुपरहिट कॉमेडी फिल्में देने वाली प्रियदर्शन और अक्षय कुमार की मशहूर जोड़ी एक बार फिर बड़े पर्दे पर वापसी कर रही है। प्रियदर्शन की आने वाली फिल्म ‘हैवान’ में अक्षय कुमार के साथ सैफ अली खान मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। कॉमेडी जॉनर से हटकर बनाई जा रही इस फिल्म को लेकर प्रियदर्शन ने कई दिलचस्प खुलासे किए हैं। उन्होंने बताया कि आखिर क्यों इन दोनों स्टार्स को ही कास्ट किया गया…

अक्षय कुमार को लेकर प्रियदर्शन ने क्या कहा?

प्रियदर्शन ने अलग राह चुनने और गंभीर जॉनर पर फिल्म बनाने के बारे में बात करते हुए कहा कि फिल्मों में दोहराव नहीं होना चाहिए। अक्षय कुमार की काबिलियत पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि ‘पैडमैन’ और ‘रुस्तम’ जैसी फिल्मों ने साबित किया है कि अक्षय सिर्फ कॉमेडी तक सीमित नहीं हैं।

प्रियदर्शन ने बताया “मैंने अक्षय के साथ इस जॉनर की फिल्म करने की योजना नहीं बनाई थी। लेकिन खुद अक्षय ने मुझसे कहा कि उन्होंने अपने पूरे करियर में कभी किसी साइको यानी मानसिक रूप से अस्थिर का किरदार नहीं निभाया है। पहले मुझे लगा कि वह मजाक कर रहे हैं, लेकिन जब उन्होंने कहा कि वह इस रोल को लेकर गंभीर हैं, तो हमने इस पर काम शुरू किया।”

“आज के नए स्टार्स बहुत असुरक्षित है”

वहीं, आज के दौर में अक्षय कुमार और सैफ अली खान जैसे दो बड़े सुपरस्टार्स को एक साथ कास्ट करने पर प्रियदर्शन ने इंडस्ट्री की कड़वी सच्चाई भी बयां की। उन्होंने कहा कि आज के दौर में दो बड़े अभिनेताओं को एक साथ लाना किसी उपलब्धि से कम नहीं है, क्योंकि नई पीढ़ी के कलाकार बेहद इनसिक्योर हैं।

प्रियदर्शन ने बेबाकी से कहा, “मैंने पहले भी अक्षय और गोविंदा, या अजय देवगन और अक्षय खन्ना के साथ काम किया है। उनके बीच कभी कोई ईगो नहीं था। दोनों जानते थे कि उनकी भूमिकाएं मजबूत हैं। लेकिन नई पीढ़ी बहुत असुरक्षित है। वह हमेशा यह जानने में लगे रहते हैं कि दूसरा कलाकार क्या कर रहा है, बजाय इसके कि वह खुद क्या कर रहे हैं।”

‘कॉमेडी किंग’ की छवि तोड़ने की कोशिश

‘हैवान’ अक्षय और प्रियदर्शन की एक साथ नौवीं फिल्म है। अपने रिश्ते पर बोलते हुए निर्देशक ने कहा कि यह पूरी तरह से एक-दूसरे पर अटूट विश्वास का नतीजा है। अक्षय सेट पर सीधे आकर पूछते हैं कि क्या करना है और मुझ पर भरोसा जताते हैं।

प्रियदर्शन ने माना कि ‘हेरा फेरी’ (2000) के बाद उन पर ‘कॉमेडी डायरेक्टर’ का ठप्पा लग गया था, जिसे वे अब तोडना चाहते हैं। हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि ‘हैवान’ केवल एक डार्क फिल्म नहीं है, बल्कि इसमें परिवार के लिए इमोशन और हल्के-फुल्के हँसी के पल भी मौजूद हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *