हुब्बल्ली में नवरात्रि महोत्सव शुरू, महाष्टमी पर होगा हवन-यज्ञ, दशहरे पर निकलेगी ज्वारा विसर्जन यात्रा

हुब्बल्ली में नवरात्रि महोत्सव शुरू, महाष्टमी पर होगा हवन-यज्ञ, दशहरे पर निकलेगी ज्वारा विसर्जन यात्रा

सुबह-शाम होगी आरती, गरबा-डांडिया के आयोजन

बाबा रामदेव मरूधर सेवा संघ हुब्बल्ली के महासचिव मालाराम देवासी बिठूजा ने बताया कि रविवार सुबह अम्बे माता की तस्वीर स्थापना और प्रथम आरती के साथ महोत्सव की शुरुआत हुई। नवरात्रि के दौरान प्रतिदिन सुबह 8.30 बजे और शाम 6.30 बजे माता की आरती होगी। श्रद्धालु मां अम्बे की आराधना कर सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करेंगे। महोत्सव के तहत प्रतिदिन शाम 4 से 6 बजे तक महिलाओं और बच्चों के लिए गरबा-डांडिया का आयोजन होगा। वहीं, युवाओं के लिए रात 9 से 10.30 बजे तक डांडिया कार्यक्रम रखा गया है। इन आयोजनों में धार्मिक आस्था के साथ सांस्कृतिक उत्साह और सामाजिक मेल-मिलाप का रंग भी देखने को मिलेगा।

महाष्टमी पर हवन-यज्ञ और कन्या पूजन

महाष्टमी के अवसर पर सुबह 8.15 से 9.30 बजे तक हवन-यज्ञ होगा। इसके बाद 51 कन्याओं को भोजन प्रसादी करवाई जाएगी। इस दौरान कन्या पूजन के साथ मां दुर्गा की आराधना की जाएगी।

दशहरे पर निकलेगी ज्वारा विसर्जन यात्रा

नवरात्रि महोत्सव का समापन दशहरे पर विशेष धार्मिक आयोजनों के साथ होगा। इस दिन दोपहर 3 बजे महाआरती की जाएगी। इसके बाद शाम 4 से 6 बजे तक ज्वारा विसर्जन यात्रा निकाली जाएगी, जो ग्लास हाउस तक पहुंचेगी। आयोजकों ने श्रद्धालुओं, महिलाओं, युवाओं और बच्चों से महोत्सव में भाग लेकर धार्मिक आयोजनों को सफल बनाने की अपील की है।

ये रहे उपस्थित

महोत्सव के शुभारंभ अवसर पर बाबा रामदेव मरूधर सेवा संघ हुब्बल्ली के महासचिव मालाराम देवासी बिठूजा, केसाराम चौधरी हरजी, रामलाल जणवा चौधरी बाली, धर्मेन्द्र माली कोसेलाव, सतीश माली पचपदरा, भगवान प्रजापत, भूरसिंह राजपुरोहित पटाऊ, बाबूलाल आगलेचा सीरवी कराडी, लक्ष्मणराम सोलंकी सीरवी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

नवरात्रि महोत्सव के शुभारंभ पर माता के दरबार में गरबा-डांडिया करते श्रद्धालु।
नवरात्रि महोत्सव के शुभारंभ पर माता के दरबार में गरबा-डांडिया करते श्रद्धालु।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *