हिसुआ गोलीकांड पर विधायक बोले-जातीय बयानबाजी से बिगाड़ने की कोशिश:कैंडल मार्च से मृतक के पिता ने खुद को अलग किया; एसआईटी जांच कर रही, मुख्य आरोपी रिमांड पर

हिसुआ गोलीकांड पर विधायक बोले-जातीय बयानबाजी से बिगाड़ने की कोशिश:कैंडल मार्च से मृतक के पिता ने खुद को अलग किया; एसआईटी जांच कर रही, मुख्य आरोपी रिमांड पर

नवादा जिले के हिसुआ में हुए चंद्रवंशी नगर गोलीकांड को लेकर भाजपा विधायक अनिल सिंह ने मंगलवार को अपने आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने घटना के बाद हुई जातीय बयानबाजी और राजनीतिक दखलअंदाजी पर नाराजगी जताई। विधायक ने कहा कि 1 अगस्त को हुई गोलीबारी की घटना गलत थी। इसमें मनीष भारती के बेटे प्रणव कुमार उर्फ पीयूष की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वहीं, बगोदर निवासी अखिलेश कुमार और चंदन कुमार गोली लगने से घायल हुए थे। अनिल सिंह ने कहा कि घटना के बाद प्रशासन ने कार्रवाई शुरू की, लेकिन बाद में मौत को लेकर राजनीतिक बयानबाजी शुरू हो गई। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोगों ने मामले को जातीय रंग देने की कोशिश की। विधायक के अनुसार, एक तरफ बहुजन तो दूसरी तरफ सवर्ण जाति के नाम पर बयानबाजी कर हिसुआ का माहौल खराब करने का प्रयास किया गया। उन्होंने कहा कि बाहर से भी कई लोग हिसुआ पहुंचे और इस तरह के बयान दिए, जिससे इलाके के विकास पर प्रतिकूल असर पड़ सकता था। कैंडल मार्च से मृतक के पिता ने खुद को अलग किया विधायक ने बताया कि कैंडल मार्च से पहले मृतक के पिता ने भी खुद को इस कार्यक्रम से अलग कर लिया था। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोगों ने राजनीतिक फायदा उठाने के लिए हिसुआ को बदनाम करने की कोशिश की। अनिल सिंह ने कहा कि उनके घर के बाहर भी लोगों ने हंगामा किया और आगजनी की घटना को अंजाम दिया, लेकिन उन्होंने मामले में धैर्य बनाए रखा। पीड़ित परिवार से मिलना चाहते थे विधायक अनिल सिंह ने कहा कि घटना के बाद वह पीड़ित परिवार से मिलना चाहते थे, लेकिन उस समय के माहौल को देखते हुए परिवार ने उन्हें आने से मना कर दिया था। उन्होंने कहा कि प्रशासन अपना काम कर रहा है और मामले में कानून के तहत कार्रवाई हो रही है। भड़काऊ सोशल मीडिया पोस्ट पर भी केस विधायक ने बताया कि सोशल मीडिया पर गलत और भड़काऊ बयान देने वालों के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है। दोनों पक्षों की ओर से निकाले गए जुलूस को लेकर भी कार्रवाई की गई है। एसआईटी कर रही मामले की जांच उन्होंने बताया कि पुलिस की एसआईटी मामले की गहराई से जांच कर रही है। कई आरोपी जेल में हैं, जबकि मुख्य आरोपी से पुलिस रिमांड पर पूछताछ की जा रही है। दोषियों को नहीं बख्शने का दावा विधायक अनिल सिंह ने कहा कि दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। साथ ही, हिसुआ की शांति और विकास को प्रभावित करने की किसी भी कोशिश को सफल नहीं होने दिया जाएगा। नवादा जिले के हिसुआ में हुए चंद्रवंशी नगर गोलीकांड को लेकर भाजपा विधायक अनिल सिंह ने मंगलवार को अपने आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने घटना के बाद हुई जातीय बयानबाजी और राजनीतिक दखलअंदाजी पर नाराजगी जताई। विधायक ने कहा कि 1 अगस्त को हुई गोलीबारी की घटना गलत थी। इसमें मनीष भारती के बेटे प्रणव कुमार उर्फ पीयूष की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वहीं, बगोदर निवासी अखिलेश कुमार और चंदन कुमार गोली लगने से घायल हुए थे। अनिल सिंह ने कहा कि घटना के बाद प्रशासन ने कार्रवाई शुरू की, लेकिन बाद में मौत को लेकर राजनीतिक बयानबाजी शुरू हो गई। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोगों ने मामले को जातीय रंग देने की कोशिश की। विधायक के अनुसार, एक तरफ बहुजन तो दूसरी तरफ सवर्ण जाति के नाम पर बयानबाजी कर हिसुआ का माहौल खराब करने का प्रयास किया गया। उन्होंने कहा कि बाहर से भी कई लोग हिसुआ पहुंचे और इस तरह के बयान दिए, जिससे इलाके के विकास पर प्रतिकूल असर पड़ सकता था। कैंडल मार्च से मृतक के पिता ने खुद को अलग किया विधायक ने बताया कि कैंडल मार्च से पहले मृतक के पिता ने भी खुद को इस कार्यक्रम से अलग कर लिया था। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोगों ने राजनीतिक फायदा उठाने के लिए हिसुआ को बदनाम करने की कोशिश की। अनिल सिंह ने कहा कि उनके घर के बाहर भी लोगों ने हंगामा किया और आगजनी की घटना को अंजाम दिया, लेकिन उन्होंने मामले में धैर्य बनाए रखा। पीड़ित परिवार से मिलना चाहते थे विधायक अनिल सिंह ने कहा कि घटना के बाद वह पीड़ित परिवार से मिलना चाहते थे, लेकिन उस समय के माहौल को देखते हुए परिवार ने उन्हें आने से मना कर दिया था। उन्होंने कहा कि प्रशासन अपना काम कर रहा है और मामले में कानून के तहत कार्रवाई हो रही है। भड़काऊ सोशल मीडिया पोस्ट पर भी केस विधायक ने बताया कि सोशल मीडिया पर गलत और भड़काऊ बयान देने वालों के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है। दोनों पक्षों की ओर से निकाले गए जुलूस को लेकर भी कार्रवाई की गई है। एसआईटी कर रही मामले की जांच उन्होंने बताया कि पुलिस की एसआईटी मामले की गहराई से जांच कर रही है। कई आरोपी जेल में हैं, जबकि मुख्य आरोपी से पुलिस रिमांड पर पूछताछ की जा रही है। दोषियों को नहीं बख्शने का दावा विधायक अनिल सिंह ने कहा कि दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। साथ ही, हिसुआ की शांति और विकास को प्रभावित करने की किसी भी कोशिश को सफल नहीं होने दिया जाएगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *