घाटकुसुंभा प्रखंड में बाढ़ जैसे हालात, जायजा लेने विधायक पहुंचे:शेखपुरा में अधिकारियों को दिए निर्देश; ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं, मदद का भरोसा

घाटकुसुंभा प्रखंड में बाढ़ जैसे हालात, जायजा लेने विधायक पहुंचे:शेखपुरा में अधिकारियों को दिए निर्देश; ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं, मदद का भरोसा

शेखपुरा जिले के घाटकुसुंभा प्रखंड में मंगलवार को बाढ़ जैसे हालात का जायजा लेने विधायक रणधीर कुमार सोनी पहुंचे। उन्होंने प्रखंड के कई गांवों का दौरा किया। विधायक सोनी ने कोयला, बाउघाट, भदौसी और डीह कुसुंभा समेत कई बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया। उन्होंने ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना। ग्रामीणों ने विधायक को नाव की व्यवस्था, पशुओं के लिए चारा, दवा और मेडिकल सुविधा, डॉक्टरों की कमी और राहत सामग्री जैसी समस्याओं के बारे में बताया। विधायक सोनी ने घाटकुसुंभा प्रखंड के सीओ, बीडीओ और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। बाढ़ जैसे हालात, तस्वीरें देखिए…. सरकारी मदद और सुविधा पहुंचाने का आश्वासन उन्होंने बाढ़ प्रभावित परिवारों के लिए तुरंत नाव, चारा, दवा, डॉक्टर, स्वास्थ्य सुविधा और जरूरी राहत सामग्री का इंतजाम करने को कहा। ताकि किसी भी परिवार को बाढ़ जैसी स्थिति में दिक्कत न हो। उन्होंने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि बाढ़ पीड़ित हर परिवार तक सरकारी मदद और सुविधा पहुंचाई जाएगी। जनसेवा ही संकल्प है – विधायक विधायक ने कहा कि इस मुश्किल समय में प्रशासन और जनप्रतिनिधि प्रभावित परिवारों के साथ खड़े हैं। उन्होंने यह भी कहा कि जनसेवा ही उनका संकल्प है और जनता की सेवा, सुरक्षा व सम्मान उनकी सबसे बड़ी प्राथमिकता है। विधायक के साथ विभिन्न विभागों के अधिकारी, जदयू नेता राहुल कुमार और धारी विकास मंच के नेता ललन राम समेत कई अन्य लोग मौजूद थे। शेखपुरा जिले के घाटकुसुंभा प्रखंड में मंगलवार को बाढ़ जैसे हालात का जायजा लेने विधायक रणधीर कुमार सोनी पहुंचे। उन्होंने प्रखंड के कई गांवों का दौरा किया। विधायक सोनी ने कोयला, बाउघाट, भदौसी और डीह कुसुंभा समेत कई बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया। उन्होंने ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना। ग्रामीणों ने विधायक को नाव की व्यवस्था, पशुओं के लिए चारा, दवा और मेडिकल सुविधा, डॉक्टरों की कमी और राहत सामग्री जैसी समस्याओं के बारे में बताया। विधायक सोनी ने घाटकुसुंभा प्रखंड के सीओ, बीडीओ और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। बाढ़ जैसे हालात, तस्वीरें देखिए…. सरकारी मदद और सुविधा पहुंचाने का आश्वासन उन्होंने बाढ़ प्रभावित परिवारों के लिए तुरंत नाव, चारा, दवा, डॉक्टर, स्वास्थ्य सुविधा और जरूरी राहत सामग्री का इंतजाम करने को कहा। ताकि किसी भी परिवार को बाढ़ जैसी स्थिति में दिक्कत न हो। उन्होंने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि बाढ़ पीड़ित हर परिवार तक सरकारी मदद और सुविधा पहुंचाई जाएगी। जनसेवा ही संकल्प है – विधायक विधायक ने कहा कि इस मुश्किल समय में प्रशासन और जनप्रतिनिधि प्रभावित परिवारों के साथ खड़े हैं। उन्होंने यह भी कहा कि जनसेवा ही उनका संकल्प है और जनता की सेवा, सुरक्षा व सम्मान उनकी सबसे बड़ी प्राथमिकता है। विधायक के साथ विभिन्न विभागों के अधिकारी, जदयू नेता राहुल कुमार और धारी विकास मंच के नेता ललन राम समेत कई अन्य लोग मौजूद थे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *