‘हिंदू होने का ढोंग कर रही है’, हिमांशी खुराना के इस्लाम जबरन कबूल करवाने के दावे पर भड़के आसिम रियाज के फैंस

‘हिंदू होने का ढोंग कर रही है’, हिमांशी खुराना के इस्लाम जबरन कबूल करवाने के दावे पर भड़के आसिम रियाज के फैंस

Himanshi Khurana Islam Religion: ‘बिग बॉस 13’ में नजर आ चुकीं पंजाबी अभिनेत्री हिमांशी खुराना ने हाल ही में अपने एक्स बॉयफ्रेंड को लेकर चौंकाने वाला दावा किया है। हिमांशी के मुताबिक उनका पूर्व बॉयफ्रेड उन्हें इस्लाम धर्म अपनाने पर मजबूर कर रहा था और उन्हें लगने लगा था कि वो अपने भगवान को धोखा दे रही हैं। हिमांशी का इशारा उनके बॉयफ्रेंड रह चुके आसिम रियाज की ओर था, जिनसे उनकी मुलाकात बिग बॉस 13 के दौरान हुई थी। हालांकि हिमांशी खुराना के इस दावे के बाद लोगों की ओर से कई रिएक्शन्स देखने को मिल रहे हैं। सबसे पहले आपको बताते हैं हिमांशी ने क्या दावा किया है।

पारस छाबड़ा के पॉडकास्ट में किया दावा

हिमांशी खुराना हाल ही में पारस छाबड़ा के पॉडकास्ट में पहुंची। इस दौरान उन्होंने उस एक रात का खौफनाक किस्सा सुनाया जिसने उनकी पूरी जिंदगी हिलाकर रख दी थी। हिमांशी ने बताया कि उनकी लाइफ में जो शख्स था वह उनके पूजा-पाठ और धार्मिक आस्थाओं के सख्त खिलाफ था।

हिमांशी ने खुलासा करते हुए कहा, ‘उसने मुझसे साफ शब्दों में कह दिया था कि ‘ये पूजा-पाठ अब नहीं चलेगा।’ उनके परिवार और उनके विचार मुझ पर थोपे जा रहे थे। उनकी तरफ से इतना ज्यादा मानसिक दबाव था कि एक रात ऐसा मोड़ आ गया था कि मैं इस्लाम अपनाने के बिल्कुल करीब पहुंच चुकी थी।’

हिमांशी के दावे पर लोगों का रिएक्शन

हिमांशी खुराना ने इन आरोपों के बाद अब लोगों की तरफ से कई रिएक्शन्स देखने को मिल रहे हैं। कई लोगों ने हिमांशी के इस दावे को झूठा करार दिया है। उनकी मानें तो वो झूठ बोल रही हैं। एक यूजर ने हिमांशी के आरोपों को खारिज करते हुए लिखा- ‘ये एक कट्टर सिख हैं जो पंजाब में पली-बढ़ी हैं। उनका एक पुराना बिग बॉस का क्लिप देखो जिसमें वो कह रही हैं कि हमारे यहां नहीं लगाया जाता सिंदूर। वो हिंदू होने का ढोंग कर रही है, मंदिर जा रही है ताकि ऑडियंस मिल सके।’

Himanshi Khurana Islam Religion
हिमांशी के दावे पर लोगों का रिएक्शन

हिमांशी ने बताया प्यार में करने वाली थी धर्म परिवर्तन

हिमांशी ने आगे बताया कि उस समय वह प्यार में इतनी अंधी हो चुकी थीं कि वह धर्मपरिवर्तन करने के लिए तैयार भी हो गई थीं। हालांकि, बाद में उन्हें एहसास हुआ कि यह दबाव सही नहीं है और उन्होंने इस फैसले को टाल दिया। हिमांशी ने कहा कि किसी भी रिश्ते में धर्मपरिवर्तन के लिए दबाव देना सही नहीं है और हर व्यक्ति को अपने धर्म को मानने की आजादी होनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *