जालौन: आईएएस रिंकू सिंह राही बोले- आज के समय के हिसाब से शहीद भगत सिंह बड़े बेवकूफ, अच्छे बच्चे नहीं

जालौन: आईएएस रिंकू सिंह राही बोले- आज के समय के हिसाब से शहीद भगत सिंह बड़े बेवकूफ, अच्छे बच्चे नहीं

IAS Rinku Singh Rahi: जालौन जिले में एसडीएम पद पर तैनात इस रिंकू सिंह राही का बयान चर्चा में बना है। वह कलेक्ट्रेट सभागार में स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। अपने भाषण में उन्होंने कहा कि आज के हिसाब से शहीद भगत सिंह अच्छे बच्चे नहीं थे। उन्होंने आज के समय के हिसाब से भगत सिंह को बड़ा बेवकूफ बताया। कार्यक्रम में अन्य अधिकारीगण भी मौजूद थे। रिंकू सिंह राही उरई में उप जिलाधिकारी न्यायाधीश के पद पर तैनात हैं जो अपने व्यवहार और बयानों को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। राजस्थान पत्रिका वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। लेकिन यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। लोग पक्ष और विपक्ष में प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।

शहीदों की भावनाओं का सम्मान करना चाहिए

उत्तर प्रदेश के जालौन कलेक्ट्रेट सभागार में स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम पर वक्ता अपने विचार रख रहे थे। कार्यक्रम में उरई के उप जिलाधिकारी न्यायिक रिंकू सिंह राही ने भी अपने विचार रखें। उन्होंने कहा कि आज के समय के हिसाब से भगत सिंह सबसे बड़े बेवकूफ थे। कभी अच्छे बच्चे नहीं रहे। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि देश की आजादी में शहीद होने वालों की भावनाओं का सम्मान करना चाहिए। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस संदर्भ में लोगों की प्रतिक्रिया भी आ रही है।

अक्सर चर्चा में बने रहते हैं रिंकू सिंह राही

आईएएस रिंकू सिंह राही अक्सर चर्चा में बने रहते हैं। ‌उन्होने प्रमुख सचिव को पत्र भेजकर ‘कम काम कम वेतन’ की मांग की थी। पत्र में उन्होंने सुप्रशासन का उल्लेख भी किया था। इसके पहले रिंकू सिंह राही का ब्लॉक प्रमुख से भी विवाद हो चुका है। बेतवा राइस एंड कोल्ड स्टोरेज के नीचे के दौरान भाजपा के ब्लॉक प्रमुख राम राजा निरंजन से विवाद हुआ। बताते हैं दोनों पक्षों में झड़प भी हुई थी। जिसका वीडियो भी सामने आया था।

जालौन से उरई स्थानांतरित किया गया

इस संबंध में जिलाधिकारी से शिकायत की गई थी। जिलाधिकारी ने जांच के लिए समिति बनाई थी और रिंकू सिंह राही जालौन से स्थानांतरित करके उरई का एसडीएम न्यायिक बना दिया गया। ‌आज 15 अगस्त के अवसर पर दिए गए बयान की चर्चा भी हो रही है। पक्ष और विपक्ष में लोग अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *