हास्य कवि सम्मेलन 18 को:दाऊ जी महाराज के मेले में रचना सुनाएंगे गोपाल चतुर्वेदी, रेनू उपाध्याय और अक्षय चतुर्वेदी

हास्य कवि सम्मेलन 18 को:दाऊ जी महाराज के मेले में रचना सुनाएंगे गोपाल चतुर्वेदी, रेनू उपाध्याय और अक्षय चतुर्वेदी

हाथरस के विश्व प्रसिद्ध दाऊ जी महाराज के 115वें प्रांतीय मेले के अवसर पर ब्रजभाषा को समर्पित 61वें ब्रज कवि पंडित सुरेश चतुर्वेदी स्मृति अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन 18 सितंबर को होगा। इस सम्मेलन में मथुरा से गोपाल चतुर्वेदी, रेनू उपाध्याय और अक्षय चतुर्वेदी अपने हास्य से कविता प्रेमियों को गुदगुदाएंगे। गोपाल चतुर्वेदी ने बताया कि यह उनके लिए सौभाग्य की बात है कि उन्हें भारत के महान हास्य कवि काका हाथरसी के शहर में अपनी हास्य कविता प्रस्तुत करने का मौका मिला है। इस मंच पर भारत के अन्य राज्यों से भी कई प्रख्यात कवि आ रहे हैं, जिनमें चेन्नई से कवयित्री आरती गौड़ मदरासी, अलीगढ़ से पूनम शर्मा ‘पूर्णिमा’, कामवन से हास्य कवि डॉ. भगवान मकरन्द, अलीगढ़ से कुंवरपाल उपाध्याय ‘भंवर’, बाड़ी से हास्य पैरोडीकार रामबाबू सिकरवार, आगरा से मोहित सक्सैन, चच्चा उदयभानी आदि शामिल हैं। इसके अलावा स्थानीय कवि मनु दीक्षित ‘मनु’, रसराज, चांद हुसैन चांद, रोशनलाल वर्मा, जयप्रकाश पचौरी, प्रभु वन्दना – रुपम कुशवाह, सोनाली वार्ष्णेय भी अपनी प्रस्तुति देंगे। संयोजक अनिल बौहरे ने बताया कि प्रशासन इस बार मेले को बेहतर बनाने में जुटा है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *