टीकमगढ़ में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम, अधिकारियों को मिला टारगेट:नगर पालिका के हर वार्ड में 500 दीपक जलाने का लक्ष्य, 17 सितंबर को होगा आयोजन

टीकमगढ़ में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम, अधिकारियों को मिला टारगेट:नगर पालिका के हर वार्ड में 500 दीपक जलाने का लक्ष्य, 17 सितंबर को होगा आयोजन

टीकमगढ़ में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम होगा। यह कार्यक्रम 17 सितंबर को आयोजित किया जाएगा। इसमें प्रमुख मंदिरों, सार्वजनिक जगहों और घरों में दीपक जलाने के लिए अधिकारियों को लक्ष्य दिया गया है। टीकमगढ़ नगर पालिका को अपने हर वार्ड में 500 दीपक जलाने का टारगेट मिला है। नगर परिषदों के लिए यह लक्ष्य हर वार्ड में 300 दीपक का है। टीकमगढ़ नगर पालिका में कुल 27 वार्ड हैं, जिसके लिए करीब 15 हजार दीपक मंगवाए गए हैं। बुधवार को नगर पालिका सीएमओ ओमपाल सिंह भदोरिया ने अधिकारी-कर्मचारियों की बैठक ली। इसमें कार्यक्रम की योजना बनाई गई और इसे सफल बनाने के लिए जरूरी निर्देश दिए गए। चर्चा हुई कि शहर के हर वार्ड में सरकारी योजनाओं के तहत बन रहे स्थलों, धार्मिक जगहों, प्राचीन स्थलों, पार्कों और स्मारकों पर दीपक जलाए जाएंगे। साथ ही, सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों के घरों में भी दीपक जलाने का कार्यक्रम होगा। सीएमओ ने सभी कर्मचारियों को निर्देश दिए कि कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों और संबंधित लाभार्थियों को शामिल किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि कार्यक्रम के लिए सभी जरूरी व्यवस्थाएं समय पर पूरी की जाएं और सौंपी गई जिम्मेदारियों को ठीक से निभाया जाए। शहर के प्रमुख मंदिरों और अन्य जगहों पर कल शाम 7 बजे दीपक जलाए जाएंगे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *