हापुड़ में जिलाधिकारी के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने हाल ही में गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र की दो डेयरी पर छापा मारा। सहायक आयुक्त चंद्रशेखर मिश्र के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई में खराब 100 किलो चीज नष्ट की गई। इसकी कीमत करीब 30 हजार रुपए थी। टीम ने सदरपुर स्थित विशाल डेयरी से पनीर, मक्खन और चीज के एक-एक नमूने लिए। कटीरा जाफराबाद स्थित राजकुमार डेयरी से घी का एक नमूना लिया गया। कुल 4 नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। रिपोर्ट आने पर खाद्य सुरक्षा कानून के तहत कार्रवाई होगी। खाद्य विभाग ने बताया कि जिले में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए यह अभियान जारी रहेगा। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी पंकज कुमार समेत अन्य अधिकारी कार्रवाई में शामिल थे।

