हापुड़ में करंट लगने से बुजुर्ग की मौत:ट्यूबवेल पर गए थे, खंभे से निकली तार की चपेट में आए

हापुड़ में करंट लगने से बुजुर्ग की मौत:ट्यूबवेल पर गए थे, खंभे से निकली तार की चपेट में आए

हापुड़ के बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र के मुजफ्फरा बागड़पुर गांव में शुक्रवार शाम बिजली का करंट लगने से 70 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। विजयपाल हूण अपने ट्यूबवेल पर गए थे। वहां खंभे से निकली तार के संपर्क में आने से उनकी जान चली गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे की जानकारी मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी के मुताबिक, विजयपाल शुक्रवार शाम करीब 5 बजे ट्यूबवेल पर गए थे। काफी देर तक घर नहीं लौटे तो उनका बेटा सचिन उन्हें देखने खेत पर पहुंचा। रात करीब 7:45 बजे सचिन ने विजयपाल को खंभे से निकली एक तार के संपर्क में पाया। बताया गया कि तार में करंट उतर आया था। इसकी चपेट में आने से विजयपाल की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा घटना की सूचना मिलते ही बाबूगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जरूरी कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि शुरुआती जांच में मौत का कारण बिजली का करंट लगना सामने आया है। आगे की कार्रवाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद की जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *