मेरठ में कल 28 केंद्रों पर होगी स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी:13 हजार अभ्यर्थी देंगे एग्जाम, सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक एक पाली में होगी परीक्षा

मेरठ में कल 28 केंद्रों पर होगी स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी:13 हजार अभ्यर्थी देंगे एग्जाम, सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक एक पाली में होगी परीक्षा

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी (स्क्रीनिंग) परीक्षा-2025 कल यानी 4 अक्टूबर को होगी। मेरठ में परीक्षा के लिए 28 केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर कुल 13,024 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक एक ही पाली में होगी। अभ्यर्थियों को एमसीक्यू सवालों के जवाब ओएमआर शीट पर देने होंगे। परीक्षा के लिए हर केंद्र पर सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट और कक्ष निरीक्षकों की तैनाती की गई है। केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी भी होगी। सुबह 8 बजे से प्रवेश, 8:45 बजे बंद होगा गेट अभ्यर्थियों की केंद्र में एंट्री सुबह 8 बजे से शुरू होगी। 8:45 बजे गेट बंद कर दिया जाएगा। इसके बाद किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। प्रवेश से पहले मूल पहचान पत्र की जांच के साथ अटेंडेंस, आईरिस और बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन होगा। हर केंद्र के गेट पर तीन पुरुष और दो महिला कांस्टेबल तैनात रहेंगे। पुरुष अभ्यर्थियों की तलाशी पुरुष पुलिसकर्मी और महिला अभ्यर्थियों की तलाशी महिला पुलिसकर्मी करेंगी। इसके अलावा हैंड हेल्ड मेटल डिटेक्टर से भी जांच होगी। मोबाइल और डिजिटल घड़ी पर रोक परीक्षा केंद्र के अंदर मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट, डिजिटल घड़ी या ऐसी कोई भी सामग्री ले जाने की अनुमति नहीं होगी, जिससे परीक्षा की शुचिता प्रभावित हो। एक परीक्षा कक्ष में 24 अभ्यर्थी बैठेंगे और दो कक्ष निरीक्षक तैनात रहेंगे। दिव्यांग अभ्यर्थियों को मिलेगा अतिरिक्त समय 40 प्रतिशत या उससे अधिक दिव्यांगता वाले अभ्यर्थियों को मांग करने पर श्रुतलेखक की सुविधा दी जाएगी। ऐसे अभ्यर्थियों को प्रति घंटे 20 मिनट अतिरिक्त समय भी मिलेगा। इसके लिए दिव्यांगता प्रमाणपत्र और अन्य जरूरी दस्तावेज साथ लाने होंगे। अभ्यर्थी इन बातों का रखें ध्यान-

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *