हाथरस में पुलिसकर्मी से उलझा युवक,होमगार्ड ने जड़ा थप्पड़, VIDEO:बाइक टक्कर के बाद हुआ हंगामा, कोतवाली सदर ले गए

हाथरस में पुलिसकर्मी से उलझा युवक,होमगार्ड ने जड़ा थप्पड़, VIDEO:बाइक टक्कर के बाद हुआ हंगामा, कोतवाली सदर ले गए

हाथरस कोतवाली सदर के सामने बुधवार शाम एक सड़क हादसे के बाद जमकर हंगामा हुआ। पुल से नीचे उतरते समय दो बाइकों में टक्कर हो गई। इसके बाद यातायात सुचारु कराने पहुंचे ट्रैफिक पुलिसकर्मी और होमगार्ड से एक बाइक सवार उलझ गया। कहासुनी इतनी बढ़ी कि होमगार्ड ने युवक को थप्पड़ जड़ दिया। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बाइक हटाने को लेकर शुरू हुई बहस जानकारी के अनुसार, हादसे के बाद दोनों बाइकें बीच सड़क पर खड़ी थीं, जिससे जाम की स्थिति बनने लगी। मौके पर तैनात ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने युवक से बाइक किनारे लगाने को कहा ताकि आवाजाही सामान्य हो सके। इसी बात पर युवक पुलिसकर्मी से बहस करने लगा। बीच-बचाव में बढ़ा विवाद, पुलिस ले गई कोतवाली बहस बढ़ता देख पास खड़ा होमगार्ड भी बीच में आ गया। देखते ही देखते नोकझोंक इतनी बढ़ गई कि होमगार्ड ने युवक को थप्पड़ मार दिया। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और कुछ देर के लिए यातायात पूरी तरह बाधित रहा। बाद में पुलिसकर्मी युवक को पकड़कर कोतवाली सदर ले गए। मामला संज्ञान में आने के बाद जिला होमगार्ड कमांडेंट अनुराग सिंह ने बताया कि पूरे घटनाक्रम की जांच कराई जा रही है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *