भाजपा की ‘सेवा संकल्प यात्रा’ खरगोन पहुंची:आस्था कलश में कुंदा-नर्मदा का जल लिया, निधिवन में पौधारोपण भी किया

भाजपा की ‘सेवा संकल्प यात्रा’ खरगोन पहुंची:आस्था कलश में कुंदा-नर्मदा का जल लिया, निधिवन में पौधारोपण भी किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर गुजरात के वडनगर से शुरू हुई ‘सेवा संकल्प बाइक यात्रा’ बुधवार शाम खरगोन पहुंची। यात्रा दल का जिलाध्यक्ष नंदा ब्राह्मणे और विधायक बालकृष्ण पाटीदार ने ढोल-ताशों के साथ स्वागत किया। यात्रा में शामिल आस्था कलश में कुंदा और नर्मदा नदी का पानी एकत्र किया गया। यात्रा दल ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत निधिवन में पौधारोपण किया। इसके बाद आस्था कलश में कुंदा और नर्मदा नदी का जल एकत्र किया गया। विधायक बालकृष्ण पाटीदार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन से प्रेरणा मिलती है। उनके मुताबिक, यात्रा के जरिए सेवा, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और केंद्र सरकार की योजनाओं का संदेश लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। बिस्टान में सिकलसेल पीड़ितों से मिले खरगोन पहुंचने से पहले यात्रा बिस्टान पहुंची थी। यहां यात्रा दल ने सिकलसेल से प्रभावित लोगों और सफाई कर्मचारियों से बातचीत की। भीकनगांव और झिरन्या में तीर-कमान भेंट कर यात्रा का स्वागत किया गया। 50 बाइक पर 100 युवा शामिल मीडिया प्रभारी कांतिलाल कर्मा के मुताबिक, यात्रा में 50 बाइक पर 100 युवा शामिल हैं। आयोजकों के मुताबिक, वडनगर से वाराणसी तक की यात्रा 10 राज्यों, 193 जिलों और हजारों गांवों से होकर गुजरेगी। यात्रा में शामिल बड़े कलश में रास्ते में आने वाली नदियों का पानी एकत्र किया जा रहा है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *