हाथरस में जनगणना-2027 के दूसरे चरण के लिए फील्ड ट्रेनरों का जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हो गया है। यह आयोजन जिलाधिकारी सत्यप्रकाश पटेल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में हुआ। गुरुवार दोपहर 12 बजे जिलाधिकारी ने दीप जलाकर इसका शुभारंभ किया। इसका मकसद जनगणना को सुचारू, पारदर्शी और गलती-रहित तरीके से पूरा करना है। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रशिक्षण में मिली जानकारी को फील्ड स्तर पर सही ढंग से पहुंचाया जाए और किसी भी शंका का समाधान किया जाए। उन्होंने ‘हर शहर, हर गांव छूटे न कोई नाम’ की भावना से काम करने को कहा।
डीएम ने बताया कि जनगणना सिर्फ आबादी गिनना नहीं, बल्कि देश के भविष्य की योजनाएं बनाने का आधार है। उन्होंने शिक्षित और युवा वर्ग को खुद अपनी जानकारी दर्ज करने के लिए प्रेरित करने को कहा। अपर जिलाधिकारी प्रशांत तिवारी ने बताया कि यह प्रशिक्षण 1 से 3 अक्टूबर और फिर 5 से 7 अक्टूबर तक चलेगा। उन्होंने इस मौके पर अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां भी दी। इस मौके पर अन्य अधिकारी व कर्मचारी भी मौजूद थे।

