उमरिया में कांग्रेस का CEC के खिलाफ प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पर नारेबाजी, बैरिकेड पर चढ़े कांग्रेसी; अधिकारियों के इस्तीफे की मांग

उमरिया में कांग्रेस का CEC के खिलाफ प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पर नारेबाजी, बैरिकेड पर चढ़े कांग्रेसी; अधिकारियों के इस्तीफे की मांग

उमरिया में गुरुवार को कांग्रेस ने चुनाव प्रक्रिया में कथित गड़बड़ी और पारदर्शिता के मुद्दे को लेकर प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष इंजीनियर विजय कोल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने स्टेशन चौक पर धरना दिया। इसके बाद रैली निकालकर कलेक्ट्रेट पहुंचे और चुनाव आयोग के खिलाफ नारेबाजी की। देश के अन्य हिस्सों में भी कांग्रेस ने हाल में चुनाव प्रक्रिया और कथित ‘वोट चोरी’ के आरोपों को लेकर प्रदर्शन किए हैं। चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता पर सवाल प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता और पारदर्शिता पर सवाल उठाए। उन्होंने विभिन्न राज्यों में चुनाव के दौरान वोटों में कथित गड़बड़ी के आरोप लगाए और जिम्मेदार अधिकारियों के इस्तीफे की मांग की। ये आरोप कांग्रेस की ओर से लगाए गए हैं। देखिए प्रदर्शन की तस्वीरें… कलेक्ट्रेट के सामने जलाया पुतला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट के सामने चुनाव आयोग का पुतला जलाकर विरोध जताया। भीड़ को हटाने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। कोतवाली थाना प्रभारी एमएल मरावी पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे। कलेक्टर को ज्ञापन दिया प्रदर्शन के बाद कांग्रेस पदाधिकारियों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। इसमें चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने की मांग की गई। जिला कांग्रेस अध्यक्ष विजय कोल ने कहा कि कांग्रेस का आंदोलन जारी रहेगा और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की जा रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *