‘हर 10-20 दिन में ऐसी झूठी खबरें फैलती हैं’ यश के फिल्म टॉक्सिक को लेकर तोड़ी चुप्पी, स्टारकास्ट पर दिया बयान

‘हर 10-20 दिन में ऐसी झूठी खबरें फैलती हैं’ यश के फिल्म टॉक्सिक को लेकर तोड़ी चुप्पी, स्टारकास्ट पर दिया बयान

Yash Toxic trailer launch Bengaluru: कन्नड़ सिनेमा के सुपरस्टार यश (Yash) की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ (Toxic) का ट्रेलर बेंगलुरु में भव्य अंदाज में लॉन्च किया गया। ‘केजीएफ’ (KGF) की ऐतिहासिक सफलता के बाद यश इस फिल्म के जरिए बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। ट्रेलर लॉन्च के मौके पर यश ने फिल्म से जुड़े कई बड़े खुलासे किए। उन्होंने कहा कि ‘टॉक्सिक’ को केवल एक क्षेत्रीय या कन्नड़ फिल्म के तौर पर देखना गलत होगा। यह एक पूरे भारत की फिल्म है, जिसे वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने के उद्देश्य से बनाया गया है।

यश ने स्टारकास्ट के रवैये पर दिया बयान

यश ने ट्रेलर लॉन्च इवेंट पर अलग-अलग भाषाओं के मशहूर अभिनेताओं को एक ही मंच पर लाने के अनुभव पर बात की। इस दौरान उन्होंने माना कि इतने बड़े कलाकारों को एक साथ लाना आसान नहीं था। जब कई सफल चेहरे एक साथ आते हैं, तो असुरक्षा और ईगो यानी अहंकार की भावना स्वाभाविक होती है। लेकिन यश ने साफ किया कि ‘टॉक्सिक’ की पूरी टीम ने अपने निजी ईगो और सभी मतभेदों को एक तरफ रख दिया। साथ ही यश ने कियारा आडवाणी के काम की भी तारीफ की।

कन्नड़ के साथ इंग्लिश में भी हुई शूटिंग

यश ने बताया कि ‘टॉक्सिक’ को कन्नड़ और अंग्रेजी (English) दोनों भाषाओं में एक साथ शूट किया गया है। अंग्रेजी भाषा में काम करना उनके लिए एक नई चुनौती थी, लेकिन उन्होंने कहा कि यदि इंसान किसी लक्ष्य को हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत और ऊर्जा लगाए, तो दुनिया की कोई भी ताकत उसे रोक नहीं सकती।

यश ने स्वीकार किया कि केजीएफ के बाद यह फिल्म चुनना आसान फैसला नहीं था, क्योंकि यह कोई सीधी-सादी पारंपरिक कमर्शियल मसाला फिल्म नहीं है। उन्होंने कहा कि वह निर्देशकों के पिछले बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड के बजाय उनके काम के प्रति जुनून और पक्के इरादे पर भरोसा करते हैं।

टॉक्सिक का ट्रेलर हुआ लॉन्च

टॉक्सिक के बंद होने पर यश का बयान

पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया और खबरों में ‘टॉक्सिक’ के बंद होने की अफवाहें लगातार सामने आ रही थीं। यश ने इन सभी रिपोर्टों को पूरी तरह खारिज करते हुए कहा कि हर 10-20 दिन में ऐसी झूठी खबरें कहां से लिखी जाती हैं, यह समझ से परे है। उन्होंने बताया कि इस स्तर की भव्य फिल्म बनाना कभी भी आसान नहीं होता। ‘टॉक्सिक’ की शूटिंग लगभग 200 दिनों तक चली है, जिसकी शुरुआत ट्रेलर लॉन्च से ठीक दो साल पहले हुई थी। फिल्म की पूरी शूटिंग और प्रोडक्शन का काम अब मजबूती से पूरा हो चुका है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *