स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित ‘हर घर तिरंगा अभियान-2026’ में नगर निगम ने शहरवासियों से बढ़-चढ़कर भागीदारी करने की अपील की है। राष्ट्रव्यापी यह अभियान 9 से 17 अगस्त तक संचालित किया जा रहा है। निगम प्रशासन ने नागरिकों से अभियान को जनभागीदारी का रूप देने का आह्वान किया है। नगर निगम की ओर से जारी अपील में कहा गया है कि शहरवासी अपने-अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराएं। इसके साथ बाइक, साइकिल और कार पर भी तिरंगा लगाकर राष्ट्रभक्ति की भावना प्रदर्शित करें। निगम ने अधिक से अधिक लोगों से अभियान में सक्रिय रूप से जुड़ने और अपनी सहभागिता दर्ज कराने का अनुरोध किया है। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि अभियान में शामिल होने के बाद सहभागिता प्रमाण-पत्र भी प्राप्त करें। अधिकारियों ने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज देश के गौरव, सम्मान और एकता का प्रतीक है। निगम प्रशासन ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव मनाने का अवसर नहीं, बल्कि देश की एकता और अखंडता के प्रति अपनी जिम्मेदारी दोहराने का भी दिन है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित ‘हर घर तिरंगा अभियान-2026’ में नगर निगम ने शहरवासियों से बढ़-चढ़कर भागीदारी करने की अपील की है। राष्ट्रव्यापी यह अभियान 9 से 17 अगस्त तक संचालित किया जा रहा है। निगम प्रशासन ने नागरिकों से अभियान को जनभागीदारी का रूप देने का आह्वान किया है। नगर निगम की ओर से जारी अपील में कहा गया है कि शहरवासी अपने-अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराएं। इसके साथ बाइक, साइकिल और कार पर भी तिरंगा लगाकर राष्ट्रभक्ति की भावना प्रदर्शित करें। निगम ने अधिक से अधिक लोगों से अभियान में सक्रिय रूप से जुड़ने और अपनी सहभागिता दर्ज कराने का अनुरोध किया है। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि अभियान में शामिल होने के बाद सहभागिता प्रमाण-पत्र भी प्राप्त करें। अधिकारियों ने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज देश के गौरव, सम्मान और एकता का प्रतीक है। निगम प्रशासन ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव मनाने का अवसर नहीं, बल्कि देश की एकता और अखंडता के प्रति अपनी जिम्मेदारी दोहराने का भी दिन है।


