हरियाणा से गुजरने वाली ट्रेनों में अक्टूबर में बढ़ेंगे डिब्बे:नारनौल-रेवाड़ी, हिसार व भिवानी रूट की कई ट्रेनें शामिल, यात्रियों को होगा फायदा

हरियाणा से गुजरने वाली ट्रेनों में अक्टूबर में बढ़ेंगे डिब्बे:नारनौल-रेवाड़ी, हिसार व भिवानी रूट की कई ट्रेनें शामिल, यात्रियों को होगा फायदा

आगामी अक्टूबर माह में त्योहारों के कारा बढ़ने वाले यात्री यातायात को देखते हुए रेलवे ने 48 जोड़ी रेलसेवाओं में अस्थायी रूप से 135 अतिरिक्त डिब्बे लगाने का निर्णय लिया है। उत्तर पश्चिम रेलवे की ओर से जारी सूची में हरियाणा से होकर चलने वाली तथा हरियाणा के प्रमुख स्टेशनों को जोड़ने वाली कई रेलसेवाएं भी शामिल हैं। इन ट्रेनों में रेवाड़ी-नारनौल-रींगस, हिसार-भिवानी-रेवाड़ी, भिवानी-चंडीगढ़ और हिसार-जयपुर रूट की ट्रेनें शामिल हैं। वहीं 19611/19614 और 19613/19612 अजमेर-अमृतसर-अजमेर शामिल हैं। दोनों सेवाओं में एक-एक द्वितीय शयनयान श्रेणी का अतिरिक्त डिब्बा लगाया जाएगा। अजमेर-अमृतसर सेवा रेवाड़ी, चरखी दादरी, भिवानी और हिसार होते हुए आगे जाती है। हिसार व लोहारू से गुजरने वाली ट्रेनें शामिल 14709/14710 हनुमानगढ़-जयपुर-हनुमानगढ़ रेलसेवा लोहारू होते हुए राजस्थान की ओर जाती है। इस ट्रेन में भी चार साधारण श्रेणी के अतिरिक्त डिब्बे लगाए जाएंगे। इसी तरह 14731/14732 दिल्ली-बठिंडा-दिल्ली रेलसेवा हरियाणा के हांसी, हिसार, मंडी आदमपुर और सिरसा से होकर बठिंडा पहुंचती है। इसमें एक द्वितीय शयनयान कोच बढ़ाया जाएगा। रेवाड़ी के लोगों को भी लाभ 14714/14713 दिल्ली सराय-सीकर-दिल्ली सराय सेवा दिल्ली से गुरुग्राम, रेवाड़ी, डहिना जैनाबाद और महेंद्रगढ़ होते हुए सीकर जाती है। इस ट्रेन में थर्ड एसी, द्वितीय शयनयान और साधारण श्रेणी का एक-एक अतिरिक्त डिब्बा लगाया जाएगा। नारनौल व राजस्थान के यात्रियों को भी फायदा नारनौल क्षेत्र के यात्रियों के लिए 19617/19618 मदार-रेवाड़ी-मदार, 19620/19619 रेवाड़ी-फुलेरा-रेवाड़ी, 19622/19621 रेवाड़ी-फुलेरा-रेवाड़ी और 59633/59634 रेवाड़ी-रींगस-रेवाड़ी महत्वपूर्ण हैं। इनमें पांच-पांच साधारण श्रेणी के अतिरिक्त डिब्बे लगाए जाएंगे। रेवाड़ी-रींगस सेवा रेवाड़ी से चलकर कुंड, कठुवास, अटेली, नारनौल, अमरपुर जोरासी और निजामपुर होते हुए रींगस जाती है। भवानी रूट की ट्रेनों में भी बढ़े डिब्बे इसके अलावा 59632/59631 रेवाड़ी-हिसार-रेवाड़ी सेवा में भी पांच साधारण श्रेणी के अतिरिक्त कोच लगाए जाएंगे। भिवानी रूट की 14795/14796 भिवानी-कालका, 14705/14706 भिवानी-दाहर का बालाजी और 14725/14726 भिवानी-मथुरा रेलसेवाओं में क्रमश: तीन-तीन अतिरिक्त साधारण श्रेणी के डिब्बे लगाए जाएंगे। भिवानी-कालका ट्रेन रोहतक, गोहाना, पानीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र और अंबाला होते हुए कालका जाती है। वहीं 14715/14716 हिसार-जयपुर-हिसार में चार साधारण श्रेणी के अतिरिक्त डिब्बे लगाए जाएंगे। यह ट्रेन हिसार से हांसी, भिवानी, चरखी दादरी और रेवाड़ी होते हुए जयपुर जाती है। मिलेगी सीटों की सुविधा इससे अक्टूबर में हरियाणा के रेवाड़ी, नारनौल, महेंद्रगढ़, भिवानी, हिसार, सिरसा, रोहतक, गुरुग्राम और अंबाला रूट के यात्रियों को अतिरिक्त सीटों की सुविधा मिलेगी। रेलवे के अनुसार ये डिब्बे निर्धारित अवधि में अस्थायी रूप से बढ़ाए जाएंगे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *