हरियाणा में सक्रिय हुई CJP:झज्जर में HSSC भर्तियों को लेकर DC को सौंपा ज्ञापन,CET नियमित कराने, लंबित भर्तियां की उठाई मांग

हरियाणा में सक्रिय हुई CJP:झज्जर में HSSC भर्तियों को लेकर DC को सौंपा ज्ञापन,CET नियमित कराने, लंबित भर्तियां की उठाई मांग

झज्जर में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने हरियाणा में रोजगार और सरकारी भर्ती के मुद्दे को लेकर सक्रियता दिखाई है। पार्टी की ओर से सोमवार को उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर HSSC की लंबित भर्तियों को जल्द पूरा कराने और युवाओं से जुड़े रोजगार के मुद्दों पर सरकार का ध्यान आकर्षित किया गया। CJP की ओर से दिए गए ज्ञापन में कहा गया कि हरियाणा के युवा CET पास करने के बाद सरकारी भर्तियों का इंतजार कर रहे हैं। भर्ती प्रक्रिया में देरी से युवाओं में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। पार्टी ने सरकार से भर्ती प्रक्रिया को तेज करने और लंबित परीक्षाओं की तिथियां जल्द घोषित करने की मांग की। HKRN के पद फ्रीज करने पर उठाया सवाल ज्ञापन में HKRN द्वारा sanctioned posts को फ्रीज किए जाने का मुद्दा भी उठाया गया। CJP ने सवाल किया कि यदि HKRN को ही sanctioned posts दी जानी थीं तो युवाओं से CET क्यों करवाया गया। पार्टी ने CET उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए सरकार से स्पष्ट नीति बनाने की मांग की। CET हर साल कराने की मांग CJP ने मांग की कि CET का आयोजन हर वर्ष किया जाए, ताकि युवाओं को सरकारी भर्ती के लिए नियमित रूप से पात्रता हासिल करने का अवसर मिल सके। इसके साथ ही CET में 10 गुना अभ्यर्थियों की सीमा समाप्त कर सभी CET उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को भर्ती प्रक्रिया में शामिल करने की मांग की गई। HSSC का Exam Calendar जारी करने की मांग ज्ञापन में HSSC का स्पष्ट Exam Calendar जारी करने की मांग की गई, जिसमें आगामी और लंबित भर्तियों की परीक्षा तिथियां स्पष्ट हों। पार्टी ने हरियाणा पुलिस, स्टाफ नर्स, सिविल JE, MPHW समेत अन्य लंबित भर्तियों की परीक्षाएं जल्द कराने की मांग भी रखी। CJP ने जनसंख्या के अनुपात में विभिन्न विभागों में पदों की संख्या बढ़ाने, स्थानीय रोजगार के अवसर बढ़ाने और ठेका प्रथा पर भी रोक लगाने की मांग की। पार्टी ने कहा कि युवाओं के रोजगार से जुड़े मुद्दों पर सरकार को जल्द निर्णय लेकर भर्ती प्रक्रिया को आगे बढ़ाना चाहिए। CJP की ओर से शिक्षा, रोजगार और युवाओं से जुड़े मुद्दों पर देशभर में अभियान चलाए जाने की जानकारी सार्वजनिक रूप से भी सामने आई है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *