हरियाणा पुलिस कर्मी भिवानी की बेटी से राजस्थान में दहेज के लिए प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है। जिसकी शादी करीब 4 साल पहले हुई थी। वहीं मामले की शिकायत पुलिस को दे दी। पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी। भिवानी के गांव चंदावास निवासी ज्योति की शादी राजस्थान के जिला झुंझनू निवासी सोनी के साथ 29 नवंबर 2022 में हुई थी। शादी में उसके माता-पिता ने अपनी हैसियत से बढ़कर दान-दहेज दिया। जिसमें पांच लाख रुपए कैश, सोने-चांदी के जेवर आदि सामान शामिल रहा और शादी पर 30 लाख रुपए खर्च किए। शादी के एक सप्ताह बाद ही ससुराल वालों ने कम दहेज लाने के ताने देने व तंग करना आरंभ कर दिया। सुसरालियों का कहना है कि सरकारी नौकरी वाले को दहेज कम से कम स्कारपियो गाड़ी देनी चाहिए थी। सास ने कहा कि गाड़ी ना देकर समाज में नाक कटवा दी। वह पढ़ी लिखी थी और सोचा कि कुछ समय में उसकी नौकरी लग जाएगी और सब ठीक हो जाएगा। उसने इसके लिए मेहनत की और 21 अक्टूबर 2024 को उनका चयन हरियाणा पुलिस में हो गया। हरियाणा पुलिस में नौकरी लगने के बाद ट्रेनिंग के समय से ही ससुराल वाले उसकी सैलरी लेते थे। जरूरत के कुछ समय देते थे। इसके बाद ज्यादा पैसे मांगने लगे और कहा अपने पिता से लाकर दे। पति के पास गई तो पता चला दूसरी महिला से था संबंध
उसने कहा कि अक्टूबर 2025 में दीपावली के पास जब वह ससुराल थी तो उसकी ननद व पति की मामी आई थी। उसकी ननद ने सोने की चूड़ियां मांगी और उसके पति की मामी ने कहा कि अब तो नौकरी लगी है इसे सोने की चूड़ियां बनवाकर दे। जब उसने तनख्वाह ससुराल वालों को देने की बात कही तो उसकी सास ने झगड़ा शुरू कर दिया और बाल पकड़कर मारा। उसके पति वायुसेना में नौकरी करता है और ड्यूटी के कारण घर से बाहर रहता है। ससुराल वाले फोन पर उसके पति को उसके खिलाफ भड़काते रहते हैं। उसने अपने पिता से लेकर 2 लाख रुपए ससुर वालों को दिए और उसकी नौकरी के करीब 13 लाख रुपए ससुराल वालों को दे चुकी है। फिलहाल उसे पति कर्ज का हवाला देकर 50 लाख रुपए की मांग करता है और परेशान करता है। जबरदस्ती तलाक देने की धमकी देता है। घर बसाने के लिए वह 24 मई को छुट्टी लेकर अपने पति के पास पश्चिम बंगाल चली गई, जहां उसे उसका पति लेने नहीं आया और जब ड्यूटी स्थल पर पहुंची तो वहां भी नहीं मिला। इसके बाद जब वह पति के साथ घर पहुंची तो उसके पति ने कहा कि अब मुझे तेरी कोई जरूरत नहीं है। यहां मेरा एक महिला से संबंध है। उसके पति ने उक्त महिला से फोन पर बात करवाई तो उक्त महिला ने तलाक देने की धमकी दी, तलाक ना देने पर जिंदगी बर्बाद करने की धमकी दी। उसके पति ने जबरन तलाक देने का दबाव बनाया और मारपीट की। जान से मारने का प्रयास किया तो वह बचकर अपने मायके आ गई और अपनी आपबीती बताई। उसके माता-पिता ने रिश्तेदारों व मौजिज लोगों की मदद से ससुराल वालों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने। ससुराल वाले 50 लाख रुपए की मांग कर रहे है। जिसके बाद मामले की शिकायत पुलिस को दे दी। पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी।

