हरियाणा के 6 जिलों में बारिश का अलर्ट:पंचकूला में ओले पड़े, पानीपत-सोनीपत में चली तेज हवाएं, अगले 5 दिन बारिश की संभावना

हरियाणा के 6 जिलों में बारिश का अलर्ट:पंचकूला में ओले पड़े, पानीपत-सोनीपत में चली तेज हवाएं, अगले 5 दिन बारिश की संभावना

हरियाणा में मंगलवार शाम से पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो गया है। इसके प्रभाव से प्रदेश में अगले 5 दिनों तक रुक-रुक कर बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने आज बुधवार को प्रदेश के नौ जिलों अंबाला, पंचकूला, यमुनानगर, करनाल, कुरुक्षेत्र, पानीपत, सोनीपत, गुरुग्राम और फरीदाबाद में यलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं, बिजली कड़कने और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। इसके अलावा सिरसा, हिसार, फतेहाबाद, जींद, कैथल, भिवानी, रोहतक, चरखीदादरी, झज्जर, नारनौल, रेवाड़ी, नूंह और पलवल में मौसम साफ रहेगा। मौसम विभाग ने हरियाणा में लगातार बैक टू बैक दो पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से 12 अक्टूबर तक मौसम खराब रहने का अंदेशा जताया है। इससे मंडियों में खुले में पड़े धान से किसानों व आढ़तियों की चिंता बढ़ गई है। एक रात पहले पंचकूला में ओले गिरे मंगलवार रात को पंचकूला में अचानक गरज-चमक के साथ ओले पड़े। वहीं पानीपत और सोनीपत में तेज हवाएं चलीं। यमुनानगर में हुई तेज बारिश के कारण मंडियों में खुले में रखी धान की फसल और ट्रालियों में लदी उपज भीग गई। कल रात को मौसम में बदलाव की दो तस्वीरें… जानिए कैसा रहा अधिकतम और न्यूनतम तापमान… हिसार 38.1°C के साथ राज्य में सबसे गर्म : मंगलवार को हरियाणा के औसतन अधिकतम तापमान में पिछले दिन के मुकाबले 0.6°C की मामूली गिरावट दर्ज की गई है, हालांकि यह सामान्य से 1.7°C अधिक बना हुआ है। प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान हिसार में 38.1°C दर्ज किया गया। इसके अलावा महेंद्रगढ़ (नारनौल) में 38.0°C, चरखी दादरी में 38.0°C, बालसमंद में 37.6°C और भिवानी में 37.0°C तापमान रहा। वहीं अंबाला में 35.2°C, करनाल में 33.5°C और रोहतक में 33.3°C अधिकतम पारा दर्ज किया गया। गुरुग्राम में रात सबसे ठंडी : प्रदेश में रात के औसतन न्यूनतम तापमान में 0.6°C की बढ़ोतरी देखी गई है, जो सामान्य से 2.5°C अधिक दर्ज किया गया है। राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान गुरुग्राम में 20.0°C दर्ज किया गया। महेंद्रगढ़ बावल में 20.1°C, भिवानी में 21.0°C, फतेहाबाद में 22.5°C और पानीपत में 22.9°C पारा रहा। वहीं अंबाला में 24.8°C, करनाल में 23.2°C, रोहतक में 24.0°C और हिसार में 23.2°C न्यूनतम तापमान दर्ज हुआ।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *