रेलवे ने नवंबर में अतिरिक्त यात्रीभार को देखते हुए 11 जोड़ी ट्रेनों में 33 अतिरिक्त डिब्बे लगाएगा। इससे रेवाड़ी, चरखी दादरी, भिवानी, हिसार और महेंद्रगढ़ के यात्रियों को फायदा मिलेगा। ट्रेनों में एसी, स्लीपर और जनरल श्रेणी के डिब्बे अस्थायी रूप से बढ़ाए जाएंगे। इसके अलावा दो रेल सेवाओं के संचालन समय में बदलाव किया गया है। गोंडा-दौराई एक्सप्रेस के समय में 5 जनवरी 2027 से और दिल्ली-सातरोड रेलसेवा के समय में 28 अक्टूबर 2026 से बदलाव लागू होगा। यात्रियों को यात्रा से पहले संशोधित समय-सारणी जांचने की सलाह दी जाती है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार, विभिन्न रेलसेवाओं में यात्रीभार को ध्यान में रखते हुए वातानुकूलित, शयनयान एवं साधारण श्रेणी के डिब्बे अस्थायी रूप से बढ़ाए जा रहे हैं। इसके अलावा दो गाड़ियों के समय में बदलाव किया गया है। गाड़ी संख्या 19604 गोंडा-दौराई एक्सप्रेस के समय में 5 जनवरी 2027 से और गाड़ी संख्या 54085 दिल्ली-सातरोड रेलसेवा के समय में 28 अक्टूबर 2026 से बदलाव लागू होगा। दोनों रेल सेवाओं के रूट में रेवाड़ी सहित कई स्टेशनों पर संचालन समय बदलेगा। इन गाड़ियों के बढ़े डिब्बें गाड़ी संख्या 19611/19614, अजमेर-अमृतसर-अजमेर रेलसेवा: अजमेर से 1 नवंबर से 30 नवंबर 2026 तक तथा अमृतसर से 2 नवंबर से 1 दिसंबर 2026 तक 1 द्वितीय शयनयान श्रेणी के डिब्बे की अस्थायी बढ़ोतरी की जा रही है। गाड़ी संख्या 19613/19612, अजमेर-अमृतसर-अजमेर रेलसेवा: अजमेर से 1 नवंबर से 30 नवंबर 2026 तक तथा अमृतसर से 2 नवंबर से 1 दिसंबर 2026 तक 1 द्वितीय शयनयान श्रेणी के डिब्बे की अस्थायी बढ़ोतरी की जा रही है। गाड़ी संख्या 22464/22463, बीकानेर-दिल्ली सराय-बीकानेर रेलसेवा: बीकानेर से 3 नवंबर से 28 नवंबर 2026 तक तथा दिल्ली सराय से 7 नवंबर से 29 नवंबर 2026 तक 1 थर्ड एसी, 1 द्वितीय शयनयान एवं 1 साधारण श्रेणी के डिब्बों की अस्थायी बढ़ोतरी की जा रही है। गाड़ी संख्या 12463/12464, दिल्ली सराय-जोधपुर-दिल्ली सराय रेलसेवा: दिल्ली सराय से 4 नवंबर से 25 नवंबर 2026 तक तथा जोधपुर से 5 नवंबर से 26 नवंबर 2026 तक 1 थर्ड एसी, 1 द्वितीय शयनयान एवं 1 साधारण श्रेणी के डिब्बों की अस्थायी बढ़ोतरी की जा रही है। गाड़ी संख्या 59633/59634, रेवाड़ी-रींगस-रेवाड़ी रेलसेवा: 1 नवंबर से 30 नवंबर 2026 तक 5 द्वितीय साधारण श्रेणी के डिब्बों की अस्थायी बढ़ोतरी की जा रही है। गाड़ी संख्या 19622/19621, रेवाड़ी-फुलेरा-रेवाड़ी रेलसेवा: 1 नवंबर से 30 नवंबर 2026 तक 5 द्वितीय साधारण श्रेणी के डिब्बों की अस्थायी बढ़ोतरी की जा रही है। गाड़ी संख्या 14725/14726, भिवानी-मथुरा-भिवानी रेलसेवा: भिवानी से 3 नवंबर से 2 दिसंबर 2026 तक तथा मथुरा से 4 नवंबर से 3 दिसंबर 2026 तक 3 द्वितीय साधारण श्रेणी के डिब्बों की अस्थायी बढ़ोतरी की जा रही है। गाड़ी संख्या 54794/54793, मथुरा-सवाई माधोपुर-मथुरा रेलसेवा: मथुरा से 3 नवंबर से 2 दिसंबर 2026 तक तथा सवाई माधोपुर से 4 नवंबर से 3 दिसंबर 2026 तक 3 द्वितीय साधारण श्रेणी के डिब्बों की अस्थायी बढ़ोतरी की जा रही है। गाड़ी संख्या 14715/14716, हिसार-जयपुर-हिसार रेलसेवा: हिसार से 1 नवंबर से 30 नवंबर 2026 तक तथा जयपुर से 4 नवंबर से 3 दिसंबर 2026 तक 4 साधारण श्रेणी के डिब्बों की अस्थायी बढ़ोतरी की जा रही है। गाड़ी संख्या 14734/14733, जयपुर-बठिंडा-जयपुर रेलसेवा: 2 नवंबर से 1 दिसंबर 2026 तक 4 साधारण श्रेणी के डिब्बों की अस्थायी बढ़ोतरी की जा रही है। गाड़ी संख्या 12957/12958, साबरमती-नई दिल्ली-साबरमती रेलसेवा: साबरमती से 1 नवंबर से 30 नवंबर 2026 तक तथा नई दिल्ली से 2 नवंबर से 1 दिसंबर 2026 तक 1 थर्ड एसी श्रेणी के डिब्बे की अस्थायी बढ़ोतरी की जा रही है। दो गाड़ियों के समय में बदलाव गाड़ी संख्या 19604 गोंडा-दौराई एक्सप्रेस के गोंडा से 5 जनवरी 2027 से प्रस्थान करने पर गाजियाबाद, दिल्ली, गुरुग्राम, रेवाड़ी, अटेली और नारनौल स्टेशनों पर संचालन समय में आंशिक परिवर्तन होगा। गाड़ी संख्या 54085 दिल्ली-सातरोड रेलसेवा का दिल्ली स्टेशन से प्रस्थान 28 अक्टूबर 2026 से सुबह 6:35 बजे होगा। इस ट्रेन के दिल्ली सराय रोहिल्ला, पटेल नगर, दिल्ली कैंट, पालम, शाहबाद मोहम्मदपुर, बिजवासन, गुरुग्राम, बसई धनकोट, गढ़ी हरसरू, पातली, ताज नगर, जटौला जोड़ी सांपका, पटौदी रोड, ईछापुरी, खलीलपुर, कुम्भावास मुंढलिया डाबड़ी, रेवाड़ी, जटुसाना, कोसली, झाड़ली, पाटुवास महराना, चरखी दादरी, भिवानी, भवानी खेड़ा और सातरोड स्टेशनों पर भी संचालन समय में आंशिक बदलाव किया गया है।

