‘हम महिलाओं को यह बताना कब बंद करेंगे कि उन्हें क्या पहनना है?’ रक्षा बंधन ऐड में ट्रोलिंग के बाद कृति सेनन का करारा जवाब

‘हम महिलाओं को यह बताना कब बंद करेंगे कि उन्हें क्या पहनना है?’ रक्षा बंधन ऐड में ट्रोलिंग के बाद कृति सेनन का करारा जवाब

Kriti Sanon Statemen: एक्ट्रेस कृति सेनन अपने नए रक्षा बंधन कैंपेन को लेकर सोशल मीडिया पर हो रही आलोचना के बीच खुलकर सामने आई हैं। ज्वेलरी ब्रांड GIVA के लिए किए गए इस ऐड में कृति के लुक को लेकर कुछ यूजर्स ने सवाल उठाए थे। अब एक्ट्रेस ने कपड़ों के आधार पर किसी महिला के अपने कल्चर और परंपराओं के प्रति सम्मान को जज करने पर सवाल खड़े किए हैं।


Kriti Sanon reaction
Kriti Sanon post

कृति सेनन ने आज 25 अगस्त को सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए कहा कि किसी त्योहार की असली भावना सिर्फ इस बात से तय नहीं होती कि कोई व्यक्ति क्या पहन रहा है। उनके मुताबिक, त्योहारों का महत्व उन भावनाओं और परंपराओं से जुड़ा है, जिन्हें लोग अपने दिल में रखते हैं।

ब्रालेट-स्टाइल ब्लाउज पर हुई थी आलोचना

GIVA के रक्षा बंधन कैंपेन में कृति सेनन ऑफ-व्हाइट ब्रालेट-स्टाइल ब्लाउज, केप और ड्रेप्ड स्कर्ट वाले फेस्टिव लुक में नजर आई थीं। उनके इस लुक को लेकर सोशल मीडिया पर आलोचना हुई थी और कुछ लोगों ने इसे पारंपरिक त्योहार के हिसाब से सही नहीं माना।

आलोचना के बीच कृति ने कहा कि रक्षाबंधन उनके लिए सुरक्षा और रिश्ते के बंधन का त्योहार है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि किसी महिला के कपड़े उसके अपने कल्चर के प्रति सम्मान को तय करने का पैमाना नहीं हो सकते।

‘हम बहनें एक-दूसरे की रक्षा कर सकती हैं’

कृति ने अपनी बहन नुपुर सेनन के साथ रक्षाबंधन मनाने का जिक्र भी किया। उन्होंने बताया कि दोनों बहनें एक-दूसरे को राखी बांधती हैं, क्योंकि उनका मानना है कि वे एक-दूसरे की रक्षा किसी भाई से कम नहीं कर सकतीं। उन्होंने यह भी कहा कि दोनों एक-दूसरे की सेहत, खुशी और लंबी उम्र के लिए प्रार्थना करती हैं।

कुत्तों को लेकर भी कही खास बात

कृति ने अपने कैंपेन में कुत्ते को शामिल करने की वजह भी बताई। उन्होंने कहा कि सुरक्षा की प्रार्थना और वादा उनके कुत्तों के लिए भी है, क्योंकि वे भी परिवार का हिस्सा हैं।

इसके बाद कृति ने महिलाओं के कपड़ों को लेकर समाज की सोच पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि महिलाओं को यह बताना बंद किया जाना चाहिए कि उन्हें क्या पहनना है। उनके मुताबिक, एथनिक फैशन समय के साथ बदला है, लेकिन अब भी किसी महिला के अपने कल्चर के प्रति सम्मान को उसके कपड़ों से मापने की कोशिश की जाती है। कृति ने इसी बात को जोर देते हुए कहा, ‘कल्चर और परंपराएं उसके दिल में हैं, उसकी नेकलाइन में नहीं।’

‘कॉकटेल 2’ में नजर आई थीं कृति

वर्क फ्रंट की बात करें तो कृति सेनन को आखिरी बार फिल्म ‘कॉकटेल 2’ में देखा गया था। फिल्म में उनके साथ शाहिद कपूर और रश्मिका मंदाना मुख्य भूमिकाओं में थे। यह 2012 में रिलीज हुई फिल्म ‘कॉकटेल’ का स्पिरिचुअल सीक्वल थी, जिसमें दीपिका पादुकोण, सैफ अली खान और डायना पेंटी नजर आए थे। कृति सेनन ने अभी अपने अगले फिल्म प्रोजेक्ट की आधिकारिक घोषणा नहीं की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *