हनुमान मंदिर से 200 ग्राम चांदी का मुकुट चोरी:5 घंटे बाद आरोपी गिरफ्तार, पहले भी हुई थी मंदिर में चोरी

हनुमान मंदिर से 200 ग्राम चांदी का मुकुट चोरी:5 घंटे बाद आरोपी गिरफ्तार, पहले भी हुई थी मंदिर में चोरी

राजगढ़ के खिलचीपुर के पिपली बाजार स्थित अंजनीलाल हनुमान मंदिर में हनुमानजी की प्रतिमा पर चढ़ाया गया 200 ग्राम चांदी का मुकुट गुरुवार देर रात चोरी हो गया। शुक्रवार सुबह मुकुट नहीं मिला तो मंदिर समिति के लोगों ने थाने पहुंचकर शिकायत की। पुलिस ने CCTV फुटेज खंगाले। फुटेज के आधार पर करीब 5 घंटे में आरोपी अरुण सोनी निवासी खिलचीपुर को गिरफ्तार कर मुकुट बरामद कर लिया। मंदिर समिति के मुताबिक, एक भक्त ने हनुमानजी को चांदी का मुकुट चढ़ाया था। गुरुवार रात एक व्यक्ति मंदिर में पहुंचा और प्रतिमा से मुकुट उतारकर ले गया। सुबह चोरी का पता चलने के बाद समिति ने करीब 11 बजे पुलिस को आवेदन दिया। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर CCTV फुटेज की जांच शुरू की। मंदिर में रोज अगरबत्ती लगाने आता था आरोपी स्थानीय लोगों के मुताबिक, अरुण सोनी मंदिर में रोज अगरबत्ती लगाने आता था। CCTV फुटेज में भी वह देर रात मुकुट ले जाते हुए दिखाई दिया। टीआई कमल सिंह गेहलोत ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम को तत्काल मौके पर भेजा। फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपी की पहचान की और उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से चांदी का मुकुट बरामद कर लिया गया। मार्च में भी चोरी हुआ था त्रिशूल और नाग इसी मंदिर में 12 मार्च को भी चोरी हुई थी। उस समय अज्ञात चोर शिवलिंग से पीतल का त्रिशूल और नाग ले गया था। उस घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया था। करीब छह महीने बाद मंदिर में दोबारा चोरी हुई। इस बार हनुमानजी का चांदी का मुकुट चोरी हुआ। पुलिस पिछली घटना समेत पूरे मामले की जांच कर रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *