करीरीमेरेडा. गांव खेड़ी निवासी शिव भक्त कावड़िया अशोक कुमार योगी का मंगलवार को मेरेडा स्थित हनुमान मंदिर पर श्रद्धालुओं ने माला और साफा पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान मंदिर के आचार्य कृष्ण शर्मा, रामदयाल पटेल, खुपचंद मीना, हरीश शर्मा सहित ग्रामीणों ने कावड़िया का अभिनंदन किया। स्वागत के दौरान भोलेनाथ के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। महिलाओं ने मांगलिक कलश धारण कर कावड़िया का स्वागत किया। इसके बाद गांव खेड़ी से सैकड़ों महिला-पुरुष डीजे के साथ भोलेनाथ के भजनों पर नृत्य करते हुए अशोक कुमार योगी को गांव लेकर पहुंचे। पूरे रास्ते श्रद्धालु भगवान शिव के जयकारे लगाते रहे। अशोक कुमार योगी ने बताया कि भगवान भोलेनाथ की कृपा से यह उनकी दूसरी कांवड़ यात्रा है।


