हनुमानगढ़ में 5 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार:43 किलो पोस्त बरामदगी के मामले में 9 महीने से था फरार

हनुमानगढ़ पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत 43 किलो पोस्त बरामदगी के मामले में पिछले 9 माह से फरार चल रहे एक इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है।
आरोपी पीलीबंगा का लिखमीसर निवासी श्रीभगवान (37) है, जिस पर 5 हजार रुपए का इनाम घोषित था। यह मामला पीलीबंगा थाने में दर्ज किया गया था, जिसमें श्रीभगवान लंबे समय से फरार चल रहा था। उसके खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एसपी ने 5 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। पुलिस ने आरोपी की तलाश के लिए मानवीय और तकनीकी संसाधनों का उपयोग करते हुए लगातार प्रयास किए। आखिरकार, जिला विशेष टीम और रावतसर थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की जा रही है और मामले में आगे की जांच जारी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *