हनुमानगढ़ में रोडवेज कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन:बेड़े में नई बसें शामिल करने, खाली पदों पर भर्ती और बस स्टैंड बनाने की मांग

हनुमानगढ़ में रोडवेज कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन:बेड़े में नई बसें शामिल करने, खाली पदों पर भर्ती और बस स्टैंड बनाने की मांग

राजस्थान रोडवेज कर्मचारियों ने बुधवार को हनुमानगढ़ जंक्शन मुख्य बस स्टैंड पर प्रदर्शन किया। उन्होंने नई बसों की खरीद, खाली पदों पर भर्ती और जिला मुख्यालय पर बस स्टैंड बनाने की मांग की। सरकार से रोडवेज बेड़ा मजबूत करने और बेहतर परिवहन सुविधा देने को कहा। सीटू यूनियन के डिप्टी जनरल सेक्रेटरी श्योदानराम शेषमा ने बताया- हनुमानगढ़ में रोडवेज बस स्टैंड नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकार अनुबंध पर बसें ले रही है, जबकि स्थायी बेड़ा और कर्मचारियों की संख्या लगातार घट रही है। शेषमा ने बताया, 2004 में रोडवेज के पास 4500 बसें और 24 हजार कर्मचारी थे। अब यह संख्या घटकर 2500 बसें (1000 अनुबंध पर) और 10 हजार कर्मचारी रह गई है। कई बसें खराब हैं। कर्मचारियों ने हनुमानगढ़ में बस स्टैंड, 2500 नई बसें और 12 हजार चालक-परिचालक पदों पर भर्ती की मांग की। इससे युवाओं को रोजगार मिलेगा और परिवहन सुविधा बेहतर होगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *