स्वतंत्रता दिवस पर सोनीपत में हुड़दंग:लालबत्ती लगी स्कॉर्पियो में युवकों का स्टंट, बिना नंबर प्लेट के दौड़ता दिखा काफिला

स्वतंत्रता दिवस पर सोनीपत में हुड़दंग:लालबत्ती लगी स्कॉर्पियो में युवकों का स्टंट, बिना नंबर प्लेट के दौड़ता दिखा काफिला

सोनीपत में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पुलिस की लाल बत्ती और सायरन लगी स्कॉर्पियो गाड़ी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में सफेद रंग की स्कॉर्पियो के साथ कई गाड़ियां तेज रफ्तार में शहर की सड़कों पर दौड़ती दिखाई दे रही हैं। स्कॉर्पियो की खिड़कियों से 3 युवक बाहर निकले हुए हैं और चलते वाहन में स्टंट करते नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं, गाड़ी पर नंबर प्लेट भी गायब मिली, ताकि पहचान न हो सके। काफिले में शामिल कई अन्य गाड़ियों पर भी नंबर प्लेट नहीं होने की बात सामने आई। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर तिरंगा लगाकर निकले इस काफिले में सायरन बजाते हुए शहर के बीचों-बीच जमकर हुड़दंग किया गया। स्कॉर्पियो की छत पर लगी थी लालबत्ती वायरल वीडियो में सबसे आगे सफेद रंग की स्कॉर्पियो दिखाई दे रही है। इसकी छत पर पुलिस वाहन जैसी लाल बत्ती लगी हुई नजर आ रही है। गाड़ी सायरन बजाते हुए तेज रफ्तार में दौड़ती दिखाई दे रही है। अब सवाल उठ रहा है कि आखिर इस गाड़ी पर लाल बत्ती और सायरन लगाने की अनुमति किसने दी। कुछ युवक द्वारा शहर के भीड़भाड़ वाले एरिया में भी गाड़ियां तेज रफ्तार से दौड़ाईं और बिना वजह सायरन बजाकर लोगों को परेशान करते दिखे। खिड़कियों से बाहर निकलकर स्टंट करते रहे युवक चलती स्कॉर्पियो की खिड़कियों से तीन युवक बाहर निकले हुए दिखाई दे रहे हैं। युवक बार-बार गाड़ी से बाहर निकलकर स्टंट करते नजर आए। तेज रफ्तार में चलती गाड़ी के दौरान इस तरह स्टंट करने से सड़क पर दूसरे वाहन चालकों और राहगीरों की सुरक्षा को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। गाड़ी के बोनट पर लगाया तिरंगा स्कॉर्पियो के बोनट पर तिरंगा झंडा भी चिपकाया गया था। काफिले में शामिल अन्य कई गाड़ियों पर भी तिरंगा लगाया गया था। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर तिरंगा लगाकर निकले इस काफिले ने सड़क पर जिस तरह से तेज रफ्तार और हुड़दंग किया, उसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बिना नंबर प्लेट के दौड़ती दिखीं गाड़ियां वायरल वीडियो में स्कॉर्पियो की नंबर प्लेट दिखाई नहीं दे रही हैं। इसके अलावा काफिले में शामिल कुछ अन्य गाड़ियों पर भी नंबर प्लेट नहीं लगी होने की बात सामने आ रही है। ऐसे में पुलिस के सामने अब इन वाहनों की पहचान करना और इनके दस्तावेजों की जांच करना अहम होगा। दिल्ली रोड से एटलस रोड पहुंचा काफिला बताया जा रहा है कि करीब 8 से 10 गाड़ियों का काफिला दिल्ली रोड की तरफ से आया। इसके बाद गाड़ियां आईटीआई चौक से होते हुए एटलस रोड की तरफ पहुंचीं। शहर के बीचों-बीच काफिले में शामिल युवक तेज रफ्तार में गाड़ियां दौड़ाते हुए सायरन बजाते रहे। थार समेत कई गाड़ियां काफिले में शामिल काफिले में स्कॉर्पियो के अलावा थार समेत कई अन्य गाड़ियां भी शामिल थीं। सभी गाड़ियां एक साथ तेज रफ्तार में चलती दिखाई दीं। सबसे आगे चल रही स्कॉर्पियो पर लगी लाल बत्ती और सायरन ने पूरे मामले को और गंभीर बना दिया है। सवाल- पुलिस की लाल बत्ती किसकी? अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर स्कॉर्पियो पर पुलिस की लाल बत्ती और सायरन क्यों लगा हुआ था। यह गाड़ी किसकी है और इसे कौन चला रहा था? क्या लाल बत्ती और सायरन लगाने की अनुमति थी या फिर निजी वाहन पर इनका इस्तेमाल किया गया? वायरल वीडियो सामने आने के बाद इन सवालों के जवाब पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होंगे। थाना प्रभारी बोले- गाड़ियों की पहचान कर रहे मामले को लेकर सिविल लाइन थाना एसएचओ का कहना है कि वीडियो के आधार पर युवकों की गाड़ी को आईडेंटिफाई किया जा रहा है। उसी के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल यह जांच का विषय है कि आखिर यह कौन युवक थे और पुलिस विभाग की बत्ती क्यों लगाई हुई थी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *