गरबा खेलने रंगीन ड्रेस में पहुंच रहे टीआई सहित जवान
वीडियो,फोटो खिंचने वालों पर नजर
Burhanpur news. नवरात्रि उत्सव में होने वाले गरबा आयोजनों में सुरक्षा एवं असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई के लिए पुलिस ने पुख्ता इंतजाम किए है।महिला पुलिस की शक्ति टीम गठित की गई है जो रंगीन ड्रेस में पहुंचकर गरबा खेलने के साथ महिलाओं और युवतियों की वीडियो,फोटो बनाने वालों पर कार्रवाई भी कर रही है। शक्ति टीम में दो थाना प्रभारी सहित अन्य महिला पुलिसकर्मी शामिल हैं।
एसपी आशुतोष बागरी ने कहा कि नवरात्रिउत्सव एवं गरबा आयोजन शांति के साथ संपन्न हो इसलिए असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रख रही हैं। पुलिस की शक्ति टीम हर दिन रंगीन परिधानों में गरबा खेलने वालों के बीच पहुंचकर कार्रवाई कर रही है।त्योहारों के समय भीड़ का फायदा उठाकर महिलाओं और युवतियों के साथ छेड़छाड़ या अन्य अपराधों को अंजाम देने का प्रयास किया जाता है। इसलिए पुलिस की यह गोपनीय टीम उन व्यक्तियों पर भी कड़ी निगाह रख रही है जो बिना अनुमति या गलत इरादे से वीडियो एवं फोटो खींच रहे हैं, जिससे किसी की निजता का उल्लंघन न हो।
दो महिला टीआई, आरक्षक शामिल
शक्ति टीम में कोतवाली थाना प्रभारी नीता देअरवाल, महिला थाना प्रभारी ज्ञानू जयसवाल के साथ महिला प्रधान आरक्षक एवं आरक्षकों को शामिल किया गया है।इसका उद्देश्य गरबा आयोजनों को सुरक्षित और भयमुक्त वातावरण देनाहै।विशेषकर महिलाएं और बालिकाएं, बिना किसी डर के त्योहार का आनंद ले। शक्ति टीम के सदस्य सादे कपड़ों में रहकर संदिग्ध गतिविधियों को तुरंत पहचान कर उन पर कार्रवाई कर रही है।
क्यूआर सिटस्म से मिल रहे फोटो, वीडियो
एसपी ने बताया कि पुलिस द्वारा गणेशोत्सव के साथ नवरात्रि में भी क्यूआर कोड सिस्टम लागू किया गया है।माता के पंडालों के साथ गरबा स्थलों पर पुलिस ने यह क्यूआर कोड लगाए है।जिसकी मदद से पुलिस को समय पर किसी स्थान पर होने वाले विवाद की जानकारी मिलने के साथ फोटो, वीडियो भी मिल रहे है।जिसके आधार पर पुलिस बदमाशों की पहचान कर कार्रवाई कर रही है।

