सीवान के मेले में भीषण आग से अफरातफरी:दमकल की गाड़ियां बिना पानी पहुंचीं, अधिकारी नदारद, अब तक काबू नहीं पाया जा सका

सीवान के मेले में भीषण आग से अफरातफरी:दमकल की गाड़ियां बिना पानी पहुंचीं, अधिकारी नदारद, अब तक काबू नहीं पाया जा सका

सीवान शहर के पी देवी मोड़ के पास सोमवार को एक मार्केट में भीषण आग लग गई। मार्केट में एसी, मोटर पार्ट्स समेत कई अन्य दुकानें हैं। आग लगने के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। शहर में मेले की भीड़ और ट्रैफिक जाम के कारण दमकल की गाड़ियों को मौके पर पहुंचने में देरी हुई। दो घंटे में लगभग 8 छोटी- बड़ी दमकल की गाड़ी पहुंची, लेकिन अब तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका है। रुक-रुककर हो ब्लास्ट हो रहा है। करीब दो घंटे बाद डीडीसी, एसडीओ, एसडीपीओ तथा कई थाने की पुलिस मौके पर पहुंची हैं। आग की 2 तस्वीरें… एसी के सिलेंडर फटने से बढ़ी परेशानी आग के दौरान एसी के सिलेंडर फटने लगे, जिससे स्थिति और गंभीर हो गई। स्थानीय लोगों के मुताबिक, दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, लेकिन उनमें आधा ही पानी था। आग बुझाने में परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम हटाने के लिए SDO को किया फोन स्थानीय लोगों ने एसडीओ आशुतोष गुप्ता को फोन कर सड़क से जाम हटवाने का अनुरोध किया, ताकि दमकल की गाड़ियां आसानी से घटनास्थल तक पहुंच सकें। लोगों का कहना है कि एसडीओ ने पहले फोन नहीं उठाया। बाद में जानकारी होने की बात कहकर कॉल काट दिया। वह घटनास्थल पर भी नहीं पहुंचे। एसडीपीओ प्रांजल से भी फोन पर संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन बात नहीं हो सकी। खबर लिखे जाने तक आग पर पूरी तरह काबू नहीं पाया जा सका खबर लिखे जाने तक आग पर पूरी तरह काबू नहीं पाया जा सका था। मौके पर केवल एक दमकल की गाड़ी आग बुझाने में जुटी थी। घटनास्थल पर एसडीओ, एसडीपीओ या कोई अन्य जिम्मेदार अधिकारी मौजूद नहीं था। आग से दुकानों को कितना नुकसान हुआ है, इसकी जानकारी नहीं मिल सकी है। सीवान शहर के पी देवी मोड़ के पास सोमवार को एक मार्केट में भीषण आग लग गई। मार्केट में एसी, मोटर पार्ट्स समेत कई अन्य दुकानें हैं। आग लगने के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। शहर में मेले की भीड़ और ट्रैफिक जाम के कारण दमकल की गाड़ियों को मौके पर पहुंचने में देरी हुई। दो घंटे में लगभग 8 छोटी- बड़ी दमकल की गाड़ी पहुंची, लेकिन अब तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका है। रुक-रुककर हो ब्लास्ट हो रहा है। करीब दो घंटे बाद डीडीसी, एसडीओ, एसडीपीओ तथा कई थाने की पुलिस मौके पर पहुंची हैं। आग की 2 तस्वीरें… एसी के सिलेंडर फटने से बढ़ी परेशानी आग के दौरान एसी के सिलेंडर फटने लगे, जिससे स्थिति और गंभीर हो गई। स्थानीय लोगों के मुताबिक, दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, लेकिन उनमें आधा ही पानी था। आग बुझाने में परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम हटाने के लिए SDO को किया फोन स्थानीय लोगों ने एसडीओ आशुतोष गुप्ता को फोन कर सड़क से जाम हटवाने का अनुरोध किया, ताकि दमकल की गाड़ियां आसानी से घटनास्थल तक पहुंच सकें। लोगों का कहना है कि एसडीओ ने पहले फोन नहीं उठाया। बाद में जानकारी होने की बात कहकर कॉल काट दिया। वह घटनास्थल पर भी नहीं पहुंचे। एसडीपीओ प्रांजल से भी फोन पर संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन बात नहीं हो सकी। खबर लिखे जाने तक आग पर पूरी तरह काबू नहीं पाया जा सका खबर लिखे जाने तक आग पर पूरी तरह काबू नहीं पाया जा सका था। मौके पर केवल एक दमकल की गाड़ी आग बुझाने में जुटी थी। घटनास्थल पर एसडीओ, एसडीपीओ या कोई अन्य जिम्मेदार अधिकारी मौजूद नहीं था। आग से दुकानों को कितना नुकसान हुआ है, इसकी जानकारी नहीं मिल सकी है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *