स्कूल जाने निकली 14 साल की किशोरी लापता:आरोपी जेल भेजा गया, पुलिस ने मेडिकल कराकर कोर्ट में दर्ज कराया बयान

स्कूल जाने निकली 14 साल की किशोरी लापता:आरोपी जेल भेजा गया, पुलिस ने मेडिकल कराकर कोर्ट में दर्ज कराया बयान

अयोध्या जिले इनायतनगर थाना क्षेत्र में स्कूल जाने के लिए घर से निकली 14 वर्षीय किशोरी के लापता होने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह ने रविवार को बताया कि किशोरी के पिता ने फैजाबाद निवासी विपिन चौहान पुत्र अर्जुन चौहान पर उनकी बेटी को अपने साथ ले जाने का आरोप लगाया था। पिता की तहरीर पर पुलिस ने छह अक्तूबर को अभियोग पंजीकृत कर मामले की जांच शुरू की थी। पीड़ित पिता के मुताबिक, उनकी बेटी वर्षा पांच अक्तूबर की सुबह करीब 7:30 बजे अपनी छोटी बहन के साथ साइकिल से स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी। दोनों बहनें बारून चौराहे पर पहुंचीं। यहां वर्षा ने अपनी छोटी बहन को साइकिल से स्कूल जाने के लिए कहा और खुद एक ऑटो रिक्शा में बैठकर फैजाबाद की ओर चली गई। वर्षा के स्कूल नहीं पहुंचने पर उसकी छोटी बहन घर लौटी और परिजनों को पूरी जानकारी दी। इसके बाद परिवार के लोग उसकी तलाश में जुट गए। रिश्तेदारों और संभावित स्थानों पर खोजबीन की गई, लेकिन किशोरी का कोई पता नहीं चल सका। काफी प्रयास के बाद भी जानकारी नहीं मिलने पर पिता ने इनायतनगर थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। उन्होंने आरोप लगाया कि विपिन चौहान उनकी बेटी को अपने साथ ले गया है और पुलिस से उसे बरामद करने की गुहार लगाई। पिता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने छह अक्तूबर को मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। वहीं, किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराने के साथ न्यायालय में उसका बयान भी दर्ज कराया गया है। इनायतनगर के प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह ने रविवार को 11 अक्टूबर को बताया कि मामले में आरोपी विपिन चौहान न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। प्रकरण की विवेचना जारी है और पुलिस सभी संबंधित तथ्यों की जांच कर रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *