सिटी रिपोर्टर | शेखपुरा शहर के स्टेशन चौक पर उत्पाद कार्यालय के सामने जिला परिषद की ओर से बनाई गई तीन नई दुकानों की बंदोबस्ती खुली डाक के माध्यम से की जाएगी। इसके लिए छह नवंबर की तिथि निर्धारित की गई है। किसी कारणवश निर्धारित तिथि पर डाक नहीं होने की स्थिति में 13 नवंबर को बंदोबस्ती की जाएगी। इस संबंध में डीडीसी राकेश कुमार ने बताया कि जिला परिषद की ओर से उत्पाद कार्यालय के सामने कुल पांच दुकानें बनाई गई हैं। इनमें से दो दुकानों की बंदोबस्ती पहले ही हो चुकी है। शेष तीन दुकानों का आवंटन किया जाना है। बंदोबस्ती में शामिल होने के इच्छुक आवेदकों से आवेदन लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर निर्धारित की गई है। आवेदकों से 26 से 31 अक्टूबर तक ड्राफ्ट लेने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। डीडीसी ने बताया कि बंदोबस्ती की प्रक्रिया में केवल आवेदन करने वाले लोग ही भाग ले सकेंगे। खुली डाक में सबसे अधिक बोली लगाने वाले आवेदक को दुकान आवंटित की जाएगी। जिला परिषद की इस प्रक्रिया से इच्छुक लोगों को दुकान लेने का अवसर मिलेगा। आवेदकों को निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन और आवश्यक प्रक्रिया पूरी करनी होगी। सिटी रिपोर्टर | शेखपुरा स्पेशल कैंपेन 6.0 के तहत जिले के सभी सरकारी व निजी विद्यालयों में ई-कचरा प्रबंधन को लेकर विशेष जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत अक्टूबर माह में पुराने व अनुपयोगी इलेक्ट्रॉनिक सामान एकत्र किए जाएंगे। 28 अक्टूबर को विद्यालयों में विशेष चेतना सत्र आयोजित किया जाएगा। इसमें विद्यार्थियों को ई-कचरे के सुरक्षित निस्तारण के प्रति जागरूक किया जाएगा। जानकारी के अनुसार, विद्यालयों में पुराने मोबाइल फोन, चार्जर, केबल, बैटरी समेत अन्य अनुपयोगी इलेक्ट्रॉनिक सामान काले रंग के डस्टबिन में जमा कराए जाएंगे। ठोस कचरा प्रबंधन नियमों के तहत विद्यालयों व कार्यालयों में हरे, नीले, लाल व काले रंग के चार अलग-अलग डस्टबिन की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया है। 28 अक्टूबर को सुबह की प्रार्थना सभा में ई-कचरा प्रबंधन मुख्य विषय रहेगा। इस दौरान विद्यार्थियों को इलेक्ट्रॉनिक कचरे को अलग रखने व उसका सुरक्षित निस्तारण करने की जानकारी दी जाएगी। इस विषय पर क्विज प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी। इससे बच्चों को ई-कचरे के दुष्प्रभाव व उसके उचित प्रबंधन के प्रति जागरूक किया जा सकेगा। अक्टूबर माह में एकत्र किए गए ई-कचरे को अभियान के निर्धारित दिन चिन्हित संग्रह केंद्र या पंजीकृत रीसाइक्लर को सौंपने का निर्देश दिया गया है। अभियान के तहत शिक्षकों व विद्यार्थियों के लिए जागरूकता सामग्री भी उपलब्ध कराई गई है। सिटी रिपोर्टर | शेखपुरा शहर के स्टेशन चौक पर उत्पाद कार्यालय के सामने जिला परिषद की ओर से बनाई गई तीन नई दुकानों की बंदोबस्ती खुली डाक के माध्यम से की जाएगी। इसके लिए छह नवंबर की तिथि निर्धारित की गई है। किसी कारणवश निर्धारित तिथि पर डाक नहीं होने की स्थिति में 13 नवंबर को बंदोबस्ती की जाएगी। इस संबंध में डीडीसी राकेश कुमार ने बताया कि जिला परिषद की ओर से उत्पाद कार्यालय के सामने कुल पांच दुकानें बनाई गई हैं। इनमें से दो दुकानों की बंदोबस्ती पहले ही हो चुकी है। शेष तीन दुकानों का आवंटन किया जाना है। बंदोबस्ती में शामिल होने के इच्छुक आवेदकों से आवेदन लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर निर्धारित की गई है। आवेदकों से 26 से 31 अक्टूबर तक ड्राफ्ट लेने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। डीडीसी ने बताया कि बंदोबस्ती की प्रक्रिया में केवल आवेदन करने वाले लोग ही भाग ले सकेंगे। खुली डाक में सबसे अधिक बोली लगाने वाले आवेदक को दुकान आवंटित की जाएगी। जिला परिषद की इस प्रक्रिया से इच्छुक लोगों को दुकान लेने का अवसर मिलेगा। आवेदकों को निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन और आवश्यक प्रक्रिया पूरी करनी होगी। सिटी रिपोर्टर | शेखपुरा स्पेशल कैंपेन 6.0 के तहत जिले के सभी सरकारी व निजी विद्यालयों में ई-कचरा प्रबंधन को लेकर विशेष जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत अक्टूबर माह में पुराने व अनुपयोगी इलेक्ट्रॉनिक सामान एकत्र किए जाएंगे। 28 अक्टूबर को विद्यालयों में विशेष चेतना सत्र आयोजित किया जाएगा। इसमें विद्यार्थियों को ई-कचरे के सुरक्षित निस्तारण के प्रति जागरूक किया जाएगा। जानकारी के अनुसार, विद्यालयों में पुराने मोबाइल फोन, चार्जर, केबल, बैटरी समेत अन्य अनुपयोगी इलेक्ट्रॉनिक सामान काले रंग के डस्टबिन में जमा कराए जाएंगे। ठोस कचरा प्रबंधन नियमों के तहत विद्यालयों व कार्यालयों में हरे, नीले, लाल व काले रंग के चार अलग-अलग डस्टबिन की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया है। 28 अक्टूबर को सुबह की प्रार्थना सभा में ई-कचरा प्रबंधन मुख्य विषय रहेगा। इस दौरान विद्यार्थियों को इलेक्ट्रॉनिक कचरे को अलग रखने व उसका सुरक्षित निस्तारण करने की जानकारी दी जाएगी। इस विषय पर क्विज प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी। इससे बच्चों को ई-कचरे के दुष्प्रभाव व उसके उचित प्रबंधन के प्रति जागरूक किया जा सकेगा। अक्टूबर माह में एकत्र किए गए ई-कचरे को अभियान के निर्धारित दिन चिन्हित संग्रह केंद्र या पंजीकृत रीसाइक्लर को सौंपने का निर्देश दिया गया है। अभियान के तहत शिक्षकों व विद्यार्थियों के लिए जागरूकता सामग्री भी उपलब्ध कराई गई है।

