स्कूलों में शीतकालीन समय सारणी टालने की मांग:शिक्षा मंत्री मदन दिलावर को ज्ञापन भेजा, 16 अक्टूबर से लागू करने की अपील

स्कूलों में शीतकालीन समय सारणी टालने की मांग:शिक्षा मंत्री मदन दिलावर को ज्ञापन भेजा, 16 अक्टूबर से लागू करने की अपील

राजस्थान समग्र शिक्षक संघ ने प्रदेश में तेज गर्मी को देखते हुए स्कूलों में शीतकालीन समय सारणी 1 अक्टूबर के बजाय 16 अक्टूबर से लागू करने की मांग की है। इस संबंध में संघ ने शिक्षा मंत्री मदन दिलावर को एक ज्ञापन भेजा है। संघ के जिला महामंत्री शोएब खान ने बताया कि मानसून की विदाई के बाद भी प्रदेश में तेज गर्मी पड़ रही है। कई इलाकों में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा दर्ज हो रहा है। ऐसे में अगर 1 अक्टूबर से स्कूलों का समय सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक किया जाता है, तो छात्रों और शिक्षकों को गर्मी और धूप से परेशानी हो सकती है। शिविरा पंचांग के अनुसार 1 अप्रैल से 30 सितंबर तक ग्रीष्मकालीन समय सारणी (सुबह 7:30 बजे से दोपहर 1 बजे) लागू रहती है। वहीं, 1 अक्टूबर से 31 मार्च तक शीतकालीन समय सारणी (सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे) का प्रावधान है। संघ ने मौजूदा मौसम को देखते हुए इसे 15 दिन आगे बढ़ाने की अपील की है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *