चोरी की बाइक लेकर घूम रहे दो युवक गिरफ्तार:पुलिस ने नाकाबंदी कर पकड़ा; चेसिस और इंजन के आगे के नंबर घिसे मिले

चोरी की बाइक लेकर घूम रहे दो युवक गिरफ्तार:पुलिस ने नाकाबंदी कर पकड़ा; चेसिस और इंजन के आगे के नंबर घिसे मिले

अलवर शहर के कोतवाली थाना पुलिस ने चोरी की बाइक लेकर घूम रहे दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से काले रंग की हीरो बाइक जब्त की है। बाइक के चेसिस और इंजन के आगे के कुछ अंक घिसे हुए मिले हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पूछताछ में चोरी की बाइक होना सामने आया पुलिस के अनुसार- एसआई सियाराम गुर्जर जाप्ते के साथ 25 सितंबर को थाना क्षेत्र में गश्त और बदमाशों की चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान भगत सिंह सर्किल, मन्नी का बड़ के पास मुखबिर से सूचना मिली कि काले रंग की हीरो बाइक नंबर RJ 29 ST 9261 पर दो युवक चोरी की बाइक लेकर मनुमार्ग की तरफ आ रहे हैं। सूचना के बाद पुलिस टीम मनुमार्ग पहुंची और नाकाबंदी की। कुछ देर बाद बाइक आती दिखाई दी। पुलिस ने बाइक को रुकवाकर सवार दोनों युवकों से पूछताछ की। बाइक चला रहे युवक ने अपना नाम अंकित (21) पुत्र विश्राम मीणा निवासी ढिगरिया, थाना बैजूपाड़ा, जिला दौसा बताया। वहीं पीछे बैठे युवक ने अपना नाम सचिन (20) पुत्र मुकेश मीणा निवासी बहादुरपुर, थाना रैणी, जिला अलवर बताया। युवकों के पास बाइक के कागज भी नहीं मिले। जांच में बाइक का चेसिस नंबर MBLHAR075H4D00 और इंजन नंबर HA10AGH मिला, जिनके आगे के कुछ अंक घिसे हुए थे। पुलिस ने बाइक को जब्त कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। कार्रवाई की वीडियोग्राफी ई-साक्ष्य एप के जरिए की गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *