स्कूलों में नशा मुक्ति अभियान से अपराध पर लगेगा अंकुश-DIG : सुपौल में बोले- बच्चों के जरिए परिवार और समाज को भी करेंगे जागरूक सुपौल जिला मुख्यालय स्थित सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल स्कूल उच्च माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कोसी रेंज के डीआईजी डॉ. कुमार आशीष मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। विद्यालय पहुंचने पर एनसीसी एवं विद्यालय कैडेट्स ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इस दौरान एसपी सरथ आर.एस. और साइबर थाना के एसडीपीओ गौरव गुप्ता भी मौजूद रहे। नशा मुक्त बिहार और नशा मुक्त कोसी अभियान डीआईजी ने विद्यार्थियों से सीधा संवाद करते हुए कहा कि पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर नशा मुक्त भारत, नशा मुक्त बिहार और नशा मुक्त कोसी अभियान एक साथ चलाए जा रहे हैं। पूरे बिहार और कोसी रेंज में सूखे नशे के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें पुलिस को सफलता भी मिल रही है। अब बच्चों को जागरूक कर उन्हें इस मुहिम से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। सूखा हो या गीला, किसी भी नशे से दूर रहें उन्होंने कहा कि बच्चे अपने परिवार, समाज और आसपास के लोगों को भी नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक कर सकते हैं। सूखा हो या गीला, किसी भी तरह के नशे से दूर रहकर युवा अपना भविष्य उज्ज्वल बनाएं और पुलिस-प्रशासन के सहयोगी बनें। डीआईजी ने कहा कि स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता कार्यक्रम से 100 फीसदी बदलाव की गारंटी नहीं दी जा सकती, लेकिन देश के भविष्य को अभी से सही दिशा देने, जागरूक करने और निगरानी रखने से नशे व अपराध पर काफी हद तक नियंत्रण पाया जा सकता है। एसपी शरथ आर.एस. ने कहा कि नशा युवाओं की प्रतिभा और ऊर्जा को खत्म करता है। वहीं, एसडीपीओ गौरव गुप्ता ने विद्यार्थियों को साइबर अपराध से बचने के लिए फर्जी लिंक, ओटीपी, ऑनलाइन ठगी और सोशल मीडिया पर अजनबियों से सावधान रहने की जानकारी दी। अंत में विद्यार्थियों ने नशे से दूर रहने और दूसरों को भी जागरूक करने का सामूहिक संकल्प लिया। स्कूलों में नशा मुक्ति अभियान से अपराध पर लगेगा अंकुश-DIG : सुपौल में बोले- बच्चों के जरिए परिवार और समाज को भी करेंगे जागरूक सुपौल जिला मुख्यालय स्थित सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल स्कूल उच्च माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कोसी रेंज के डीआईजी डॉ. कुमार आशीष मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। विद्यालय पहुंचने पर एनसीसी एवं विद्यालय कैडेट्स ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इस दौरान एसपी सरथ आर.एस. और साइबर थाना के एसडीपीओ गौरव गुप्ता भी मौजूद रहे। नशा मुक्त बिहार और नशा मुक्त कोसी अभियान डीआईजी ने विद्यार्थियों से सीधा संवाद करते हुए कहा कि पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर नशा मुक्त भारत, नशा मुक्त बिहार और नशा मुक्त कोसी अभियान एक साथ चलाए जा रहे हैं। पूरे बिहार और कोसी रेंज में सूखे नशे के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें पुलिस को सफलता भी मिल रही है। अब बच्चों को जागरूक कर उन्हें इस मुहिम से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। सूखा हो या गीला, किसी भी नशे से दूर रहें उन्होंने कहा कि बच्चे अपने परिवार, समाज और आसपास के लोगों को भी नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक कर सकते हैं। सूखा हो या गीला, किसी भी तरह के नशे से दूर रहकर युवा अपना भविष्य उज्ज्वल बनाएं और पुलिस-प्रशासन के सहयोगी बनें। डीआईजी ने कहा कि स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता कार्यक्रम से 100 फीसदी बदलाव की गारंटी नहीं दी जा सकती, लेकिन देश के भविष्य को अभी से सही दिशा देने, जागरूक करने और निगरानी रखने से नशे व अपराध पर काफी हद तक नियंत्रण पाया जा सकता है। एसपी शरथ आर.एस. ने कहा कि नशा युवाओं की प्रतिभा और ऊर्जा को खत्म करता है। वहीं, एसडीपीओ गौरव गुप्ता ने विद्यार्थियों को साइबर अपराध से बचने के लिए फर्जी लिंक, ओटीपी, ऑनलाइन ठगी और सोशल मीडिया पर अजनबियों से सावधान रहने की जानकारी दी। अंत में विद्यार्थियों ने नशे से दूर रहने और दूसरों को भी जागरूक करने का सामूहिक संकल्प लिया।

