कटिहार के सालमारी थाना क्षेत्र के हरलगा गांव में सोमवार-मंगलवार की आधी रात घर में सो रही 12 साल की बच्ची पर खिड़की से ज्वलनशील पदार्थ फेंकने का मामला सामने आया है। घटना में बच्ची बुरी तरह झुलस गई। उसे बचाने पहुंचे पिता अशरफुल हक का हाथ भी पदार्थ के संपर्क में आने से जल गया। परिजनों ने बच्ची को बारसोई अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज किया गया। देखें, मौके से आई तस्वीरें… बड़ी बहन के साथ कमरे में सो रही थी बच्ची जानकारी के अनुसार, अशरफुल हक की 12 वर्षीय बेटी अपनी बड़ी बहन के साथ कमरे में सो रही थी। इसी दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति ने खिड़की से उसके शरीर पर कोई तरल पदार्थ फेंक दिया। पदार्थ पड़ते ही बच्ची तेज जलन और दर्द से चीखने लगी। बच्ची को बचाने पहुंचे पिता, हाथ में भी हुई जलन बच्ची की चीख सुनकर पिता कमरे में पहुंचे। उन्होंने बच्ची को उठाने और संभालने की कोशिश की। इसी दौरान उसके शरीर पर पड़े पदार्थ के संपर्क में आने से पिता के हाथ में भी तेज जलन होने लगी। पिता का कहना है कि इसके बाद उन्हें किसी केमिकल या तेजाब जैसे पदार्थ फेंके जाने की आशंका हुई। पिता बोले- किसी से कोई दुश्मनी नहीं अशरफुल हक ने कहा कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है। उन्होंने आशंका जताई कि किसी ने खिड़की से उनकी बेटी पर तेजाब जैसा पदार्थ फेंका है। उन्होंने बताया कि बच्ची की हालत देखकर वह घबरा गए और उसे इलाज के लिए अस्पताल ले गए। बच्ची बोली- अचानक शरीर में होने लगी तेज जलन पीड़ित बच्ची ने बताया कि वह अपनी बड़ी बहन के साथ सो रही थी। अचानक उसके शरीर में तेज जलन होने लगी। उसे लगा कि किसी ने खिड़की से उसके ऊपर कुछ फेंका है। घटना के बाद परिवार के लोग उसे लेकर अस्पताल पहुंचे। FSL ने संदिग्ध पदार्थ के नमूने लिए घटना की सूचना मिलने पर सालमारी थानाध्यक्ष कुमारी जूली पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने घटनास्थल की जांच की। FSL टीम ने मौके से संदिग्ध पदार्थ के नमूने भी जमा किए हैं। अब जांच रिपोर्ट से यह स्पष्ट होगा कि बच्ची पर आखिर कौन सा पदार्थ फेंका गया था। पुलिस सभी पहलुओं पर कर रही जांच थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। घटनास्थल से मिले साक्ष्यों और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल यह आधिकारिक रूप से स्पष्ट नहीं है कि बच्ची पर तेजाब ही फेंका गया था या कोई अन्य ज्वलनशील/रासायनिक पदार्थ। 12 साल की बच्ची के साथ हुई इस घटना के बाद हरलगा गांव में दहशत का माहौल है। समाजसेवी साहिर सरवर ने पुलिस से मामले की जल्द जांच कर आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी की मांग की है। कटिहार के सालमारी थाना क्षेत्र के हरलगा गांव में सोमवार-मंगलवार की आधी रात घर में सो रही 12 साल की बच्ची पर खिड़की से ज्वलनशील पदार्थ फेंकने का मामला सामने आया है। घटना में बच्ची बुरी तरह झुलस गई। उसे बचाने पहुंचे पिता अशरफुल हक का हाथ भी पदार्थ के संपर्क में आने से जल गया। परिजनों ने बच्ची को बारसोई अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज किया गया। देखें, मौके से आई तस्वीरें… बड़ी बहन के साथ कमरे में सो रही थी बच्ची जानकारी के अनुसार, अशरफुल हक की 12 वर्षीय बेटी अपनी बड़ी बहन के साथ कमरे में सो रही थी। इसी दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति ने खिड़की से उसके शरीर पर कोई तरल पदार्थ फेंक दिया। पदार्थ पड़ते ही बच्ची तेज जलन और दर्द से चीखने लगी। बच्ची को बचाने पहुंचे पिता, हाथ में भी हुई जलन बच्ची की चीख सुनकर पिता कमरे में पहुंचे। उन्होंने बच्ची को उठाने और संभालने की कोशिश की। इसी दौरान उसके शरीर पर पड़े पदार्थ के संपर्क में आने से पिता के हाथ में भी तेज जलन होने लगी। पिता का कहना है कि इसके बाद उन्हें किसी केमिकल या तेजाब जैसे पदार्थ फेंके जाने की आशंका हुई। पिता बोले- किसी से कोई दुश्मनी नहीं अशरफुल हक ने कहा कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है। उन्होंने आशंका जताई कि किसी ने खिड़की से उनकी बेटी पर तेजाब जैसा पदार्थ फेंका है। उन्होंने बताया कि बच्ची की हालत देखकर वह घबरा गए और उसे इलाज के लिए अस्पताल ले गए। बच्ची बोली- अचानक शरीर में होने लगी तेज जलन पीड़ित बच्ची ने बताया कि वह अपनी बड़ी बहन के साथ सो रही थी। अचानक उसके शरीर में तेज जलन होने लगी। उसे लगा कि किसी ने खिड़की से उसके ऊपर कुछ फेंका है। घटना के बाद परिवार के लोग उसे लेकर अस्पताल पहुंचे। FSL ने संदिग्ध पदार्थ के नमूने लिए घटना की सूचना मिलने पर सालमारी थानाध्यक्ष कुमारी जूली पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने घटनास्थल की जांच की। FSL टीम ने मौके से संदिग्ध पदार्थ के नमूने भी जमा किए हैं। अब जांच रिपोर्ट से यह स्पष्ट होगा कि बच्ची पर आखिर कौन सा पदार्थ फेंका गया था। पुलिस सभी पहलुओं पर कर रही जांच थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। घटनास्थल से मिले साक्ष्यों और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल यह आधिकारिक रूप से स्पष्ट नहीं है कि बच्ची पर तेजाब ही फेंका गया था या कोई अन्य ज्वलनशील/रासायनिक पदार्थ। 12 साल की बच्ची के साथ हुई इस घटना के बाद हरलगा गांव में दहशत का माहौल है। समाजसेवी साहिर सरवर ने पुलिस से मामले की जल्द जांच कर आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी की मांग की है।

