सोनिया गांधी ने नीतीश कुमार को गद्दार बताया, भड़के गिरिराज:केंद्रीय मंत्री बोले- वे 15 साल बिना नागरिकता के रहीं, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री का करियर बेदाग

सोनिया गांधी ने नीतीश कुमार को गद्दार बताया, भड़के गिरिराज:केंद्रीय मंत्री बोले- वे 15 साल बिना नागरिकता के रहीं, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री का करियर बेदाग

दिल्ली में कांग्रेस की कार्यसमिति की बैठक में नीतीश कुमार को सोनिया गांधी की ओर से गद्दार बताए जाने पर गिरिराज सिंह ने प्रतिक्रिया दी है। बेगूसराय के सांसद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि सोनिया गांधी के पास नीतीश कुमार पर सवाल उठाने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है। गिरिराज सिंह ने आरोप लगाया कि सोनिया गांधी ने भारत आने के 15 साल बाद नागरिकता ली थी। ऐसे में अपने इतिहास के साथ उन्हें एक ऐसे व्यक्ति पर उंगली उठाने का हक नहीं है, जिन्होंने अपना पूरा जीवन राष्ट्रहित में समर्पित कर दिया है। गिरिराज सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार का राजनीतिक करियर पूरी तरह बेदाग रहा है। गिरिराज बोले- नीतीश की प्राथमिकता हमेशा राष्ट्र और जनहित ही रही है केंद्रीय मंत्री ने कहा कि नीतीश कुमार अपने लंबे सार्वजनिक जीवन में न तो कभी भ्रष्टाचारियों को बढ़ावा दिया और न ही देशविरोधी तत्वों को संरक्षण दिया। राष्ट्र के साथ हमेशा काम किया। वे चाहे केंद्र सरकार में मंत्री पद पर रहे हों या बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में सेवा दी हो, उनकी पहली प्राथमिकता हमेशा राष्ट्र और जनहित ही रही है। ऐसे निष्कलंक और देशभक्त नेता की निष्ठा पर सवाल उठाना पूरी तरह से बेबुनियाद और ओछी राजनीति का हिस्सा है। ‘चलनी दूसे सूप को, जिसमें खुद सहस्र छेद हों’ केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हमारे गांव में एक कहावत है ‘चलनी दूसे सूप को, जिसमें खुद सहस्र छेद हों’। सोनिया गांधी की स्थिति भी ठीक ऐसी ही है। जब खुद के दामन पर सवाल हों, तो दूसरों के चरित्र और देशभक्ति पर टिप्पणी करने की नैतिक ताकत खत्म हो जाती है। नीतीश कुमार ने आज तक कभी किसी के साथ गद्दारी नहीं की है और उनकी देशभक्ति पर संदेह करने की गुंजाइश ही नहीं है। दिग्विजय सिंह ने किया था नीतीश कुमार का जिक्र दरअसल, मंगलवार को दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आंदोलन की रणनीति बनाने के लिए कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक हुई। बैठक में कांग्रेस के सीनियर नेता दिग्विजय सिंह ने राज्यसभा सांसद और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का जिक्र कर दिया। नीतीश के जिक्र के बाद बैठक में मौजूद सोनिया गांधी नाराज हो गईं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सोनिया गांधी ने नीतीश कुमार को गद्दार बता दिया। दरअसल, दिग्विजय सिंह ने कहा था कि कांग्रेस और सहयोगी दलों को 2024 लोकसभा चुनाव के पहले बनी इंडिया गठबंधन से नीतीश कुमार को नहीं जाने देना चाहिए था, उन्हें रोकना चाहिए था। अगर नीतीश कुमार इंडिया गठबंधन के हिस्सा होते तो हालात कुछ और होते। दिल्ली में कांग्रेस की कार्यसमिति की बैठक में नीतीश कुमार को सोनिया गांधी की ओर से गद्दार बताए जाने पर गिरिराज सिंह ने प्रतिक्रिया दी है। बेगूसराय के सांसद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि सोनिया गांधी के पास नीतीश कुमार पर सवाल उठाने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है। गिरिराज सिंह ने आरोप लगाया कि सोनिया गांधी ने भारत आने के 15 साल बाद नागरिकता ली थी। ऐसे में अपने इतिहास के साथ उन्हें एक ऐसे व्यक्ति पर उंगली उठाने का हक नहीं है, जिन्होंने अपना पूरा जीवन राष्ट्रहित में समर्पित कर दिया है। गिरिराज सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार का राजनीतिक करियर पूरी तरह बेदाग रहा है। गिरिराज बोले- नीतीश की प्राथमिकता हमेशा राष्ट्र और जनहित ही रही है केंद्रीय मंत्री ने कहा कि नीतीश कुमार अपने लंबे सार्वजनिक जीवन में न तो कभी भ्रष्टाचारियों को बढ़ावा दिया और न ही देशविरोधी तत्वों को संरक्षण दिया। राष्ट्र के साथ हमेशा काम किया। वे चाहे केंद्र सरकार में मंत्री पद पर रहे हों या बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में सेवा दी हो, उनकी पहली प्राथमिकता हमेशा राष्ट्र और जनहित ही रही है। ऐसे निष्कलंक और देशभक्त नेता की निष्ठा पर सवाल उठाना पूरी तरह से बेबुनियाद और ओछी राजनीति का हिस्सा है। ‘चलनी दूसे सूप को, जिसमें खुद सहस्र छेद हों’ केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हमारे गांव में एक कहावत है ‘चलनी दूसे सूप को, जिसमें खुद सहस्र छेद हों’। सोनिया गांधी की स्थिति भी ठीक ऐसी ही है। जब खुद के दामन पर सवाल हों, तो दूसरों के चरित्र और देशभक्ति पर टिप्पणी करने की नैतिक ताकत खत्म हो जाती है। नीतीश कुमार ने आज तक कभी किसी के साथ गद्दारी नहीं की है और उनकी देशभक्ति पर संदेह करने की गुंजाइश ही नहीं है। दिग्विजय सिंह ने किया था नीतीश कुमार का जिक्र दरअसल, मंगलवार को दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आंदोलन की रणनीति बनाने के लिए कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक हुई। बैठक में कांग्रेस के सीनियर नेता दिग्विजय सिंह ने राज्यसभा सांसद और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का जिक्र कर दिया। नीतीश के जिक्र के बाद बैठक में मौजूद सोनिया गांधी नाराज हो गईं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सोनिया गांधी ने नीतीश कुमार को गद्दार बता दिया। दरअसल, दिग्विजय सिंह ने कहा था कि कांग्रेस और सहयोगी दलों को 2024 लोकसभा चुनाव के पहले बनी इंडिया गठबंधन से नीतीश कुमार को नहीं जाने देना चाहिए था, उन्हें रोकना चाहिए था। अगर नीतीश कुमार इंडिया गठबंधन के हिस्सा होते तो हालात कुछ और होते।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *