किशनगंज में मंगलवार की रात बाइक और साइकिल की टक्कर में एक शख्स की मौत हो गई। वहीं, एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना बहादुरगंज थाना क्षेत्र में एलआरपी और दारलूम चौक के बीच एनएच-327ई पर हसीब धर्म कांटा के पास हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि साइकिल के परखच्चे उड़ गए और साइकिल सवार ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं बाइक चालक व्यक्ति सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग जमा हो गए। घायल को हायर सेंटर किया रेफर सूचना मिलते ही बहादुरगंज थाना की पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल किशनगंज भेज दिया है। इधर घायल बाइक चालक को स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहादुरगंज ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया है। मृतक की पहचान में जुटी पुलिस फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के गांवों में पूछताछ कर शिनाख्त की कोशिश में जुटी है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक और साइकिल दोनों को जब्त कर लिया है और मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों ने इस मार्ग पर तेज रफ्तार वाहनों पर अंकुश लगाने और स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग की है। किशनगंज में मंगलवार की रात बाइक और साइकिल की टक्कर में एक शख्स की मौत हो गई। वहीं, एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना बहादुरगंज थाना क्षेत्र में एलआरपी और दारलूम चौक के बीच एनएच-327ई पर हसीब धर्म कांटा के पास हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि साइकिल के परखच्चे उड़ गए और साइकिल सवार ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं बाइक चालक व्यक्ति सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग जमा हो गए। घायल को हायर सेंटर किया रेफर सूचना मिलते ही बहादुरगंज थाना की पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल किशनगंज भेज दिया है। इधर घायल बाइक चालक को स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहादुरगंज ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया है। मृतक की पहचान में जुटी पुलिस फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के गांवों में पूछताछ कर शिनाख्त की कोशिश में जुटी है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक और साइकिल दोनों को जब्त कर लिया है और मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों ने इस मार्ग पर तेज रफ्तार वाहनों पर अंकुश लगाने और स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग की है।

