सोनभद्र में भारी से अत्यधिक भारी वर्षा की संभावना:जिला प्रशासन ने सतर्क रहने की अपील की, बुधवार को कक्षा 1 से कक्षा 8 तक सभी स्कूल बंद

सोनभद्र में भारी से अत्यधिक भारी वर्षा की संभावना:जिला प्रशासन ने सतर्क रहने की अपील की, बुधवार को कक्षा 1 से कक्षा 8 तक सभी स्कूल बंद

सोनभद्र और आसपास के क्षेत्रों में 19 और 20 अगस्त को अत्यधिक भारी वर्षा होने की संभावना व्यक्त की गई है। मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों को देखते हुए जिला प्रशासन ने आमजन से सतर्क एवं सुरक्षित रहने की अपील की है। डीए ने आमजनो से अपील किया है कि भारी वर्षा के कारण जनपद के निचले और जलभराव वाले क्षेत्रों, नदी-नालों, मौसमी जलधाराओं, जलप्रपातों, बांधों एवं जलाशयों के आसपास जलस्तर में अचानक वृद्धि हो सकती है। इससे निचले पुलों एवं सड़कों पर जलभराव से आवागमन बाधित होने की आशंका है। इसके अतिरिक्त, कच्चे और असुरक्षित भवनों/संरचनाओं को क्षति पहुंच सकती है, पेड़ गिर सकते हैं तथा विद्युत एवं अन्य सामुदायिक सेवाओं में व्यवधान उत्पन्न हो सकता है। जिला प्रशासन ने लोगों को नदी, नाले और जलप्रपात के पास जाने से बचने की सलाह दी है। तेज बहाव वाले पुलों या जलमग्न सड़कों को पार न करने के लिए भी कहा गया है। कार्यों का निस्तारण करने के निर्देश दिए बारिश के दौरान पेड़ों के नीचे आश्रय न लेने, असुरक्षित भवनों से दूर रहने और अनावश्यक यात्रा स्थगित करने की अपील की गई है। जिला प्रशासन द्वारा सभी संबंधित विभागों को सतर्क रहने तथा किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, 19 अगस्त को कक्षा 1 से 8 तक के सभी विद्यालय बंद रखने के आदेश जारी किए गए हैं। सोनभद्र के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुकुल आनंद पांडेय ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। जनपद में संचालित परिषदीय, राजकीय, सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त सभी बोर्ड के विद्यालय इस आदेश के दायरे में आएंगे। हालांकि, शिक्षकों को विद्यालय में उपस्थित रहकर अपार आईडी, डीबीटी, यू-डायस प्लस सहित अन्य विभागीय कार्यों का निस्तारण करने के निर्देश दिए गए हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *