सोनभद्र में पिकअप ने 8 साल के बच्चे को कुचला:सड़क पार करते समय हादसा, ढाबे से सामान लेने जा रहा था

सोनभद्र में पिकअप ने 8 साल के बच्चे को कुचला:सड़क पार करते समय हादसा, ढाबे से सामान लेने जा रहा था

सोनभद्र में सोमवार शाम करीब 4 बजे रॉवाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से 8 साल के बच्चे की मौत हो गई। हादसे के बाद पिकअप चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र का है। लोहरा गांव निवासी संतोष चौहान का 8 साल का बेटा विक्की सोमवार शाम गांव के पास एक ढाबे से सामान लेने निकला था। वह सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार पिकअप ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर के बाद विक्की सड़क पर गिर गया और पिकअप उसे कुचलते हुए आगे निकल गया। मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया हादसे की जानकारी मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। गंभीर रूप से घायल विक्की को तत्काल मेडिकल कॉलेज लोढ़ी ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। गांव में भी शोक का माहौल है। तीन बहनों और दो भाइयों में सबसे छोटा था परिजनों के मुताबिक, विक्की अपने माता-पिता के साथ ननिहाल में रहता था। वह तीन बहनों और दो भाइयों में सबसे छोटा था। उसकी मौत से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर संभाली व्यवस्था हादसे की सूचना मिलते ही सुकृत चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल पर जमा भीड़ को हटाकर यातायात व्यवस्था सुचारु कराई। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज रॉबर्ट्सगंज कोतवाल धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि बालक के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। परिजनों की तहरीर के आधार पर अज्ञात पिकअप चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस पिकअप और उसके चालक की तलाश कर रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *