सोंडवा वार्ड 18 उपचुनाव में कांग्रेस समर्थित गीता जीतीं:भाजपा के गढ़ में 590 वोटों से विजयी, कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

सोंडवा वार्ड 18 उपचुनाव में कांग्रेस समर्थित गीता जीतीं:भाजपा के गढ़ में 590 वोटों से विजयी, कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

आलीराजपुर जिले के सोंडवा जनपद पंचायत के वार्ड क्रमांक 18 उपचुनाव में कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी गीता (दलसिंह नरगांवा) ने जीत हासिल की। उन्होंने भाजपा समर्थित प्रत्याशी को 590 वोटों के अंतर से हराया। जीत के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोंडवा में विजय जुलूस निकाला। ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न मनाते हुए एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी गई। आदिवासी विकास परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष महेश पटेल ने विजयी प्रत्याशी गीता से मुलाकात कर बधाई दी। उन्होंने कहा कि भाजपा के गढ़ में यह जीत स्थानीय स्तर पर जनता के रुझान को दिखाती है। पटेल ने कार्यकर्ताओं से किसानों, आदिवासियों, युवाओं और महिलाओं के मुद्दों को लगातार उठाने और जनता की समस्याओं को लेकर सक्रिय रहने की बात कही। उन्होंने आने वाले समय में राजनीति में बदलाव का दावा भी किया। जश्न की अन्य तस्वीरें…

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *