सेल्फ लगाने के दौरान कार में लगी आग:राजगढ़ में शिफ्ट डिजायर धू-धूकर जली; सड़क पर अफरा-तफरी, VIDEO

सेल्फ लगाने के दौरान कार में लगी आग:राजगढ़ में शिफ्ट डिजायर धू-धूकर जली; सड़क पर अफरा-तफरी, VIDEO

राजगढ़ जिले के कुरावर-कालापीपल मार्ग पर गुरुवार देर शाम एक चलती कार में आग लग गई। खैड़ी मोहल्ले के पास हुई इस घटना से सड़क पर अफरा-तफरी मच गई। मारुति स्विफ्ट डिजायर कार को कुछ युवक धक्का देकर स्टार्ट करने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान बार-बार सेल्फ लगाने के कारण अचानक कार से आग की लपटें उठने लगीं। देखते ही देखते आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया और वह धू-धूकर जलने लगी। आग लगने की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस और नगर परिषद की फायर ब्रिगेड टीम घटनास्थल पर पहुंची। दमकलकर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि आग फैलने से पहले बुझा दी गई, जिससे सड़क किनारे खड़ी अन्य गाड़ियों और आसपास के लोगों को कोई खतरा नहीं हुआ। कार के बीच सड़क पर जलने के कारण कुरावर और कालापीपल दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर यातायात व्यवस्था संभाली और फंसे हुए वाहनों को निकलवाकर रास्ता साफ कराया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *