दतिया शहर के नजर बाग स्थित होटल श्री पीतांबरा भवन में गुरुवार सुबह करीब 11 बजे कोतवाली पुलिस ने दबिश दी। होटल में सेक्स रैकेट संचालित होने की सूचना पर पहुंची पुलिस को मौके से दो युवतियां और दो युवक मिले। पुलिस ने होटल से एंट्री रजिस्टर, स्टॉक रजिस्टर सहित अन्य दस्तावेज जब्त कर लिए हैं। मामले में युवतियों और युवकों से पूछताछ की जा रही है। साथ ही होटल संचालक के संबंध में जानकारी जुटाकर पूरे मामले की जांच की जा रही है। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद होटल में मौजूद लोगों से पूछताछ की गई और वहां रखे दस्तावेजों को जांच के लिए अपने कब्जे में लिया गया। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि होटल में किन परिस्थितियों में युवक-युवतियां मौजूद थे और सूचना के आधार पर सामने आए तथ्यों की वास्तविकता क्या है। जांच के बाद होगी आगे की कार्रवाई
कोतवाली टीआई सुधीर हिननारिया ने बताया कि होटल में पुलिस ने दबिश दी है। मौके से मिले युवक-युवतियों से पूछताछ की जा रही है। होटल से कुछ दस्तावेज भी जब्त किए गए हैं। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की उचित कार्रवाई की जाएगी।

